फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic police doesn't know who is organizing Sunday market

Bareilly News: ट्रैफिक पुलिस को नहीं पता, कौन लगवा रहा संडे बाजार

Wed, 21 Aug 2024 06:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Traffic police doesn't know who is organizing Sunday market
बाजार संचालक पर रिपोर्ट कराने के निर्देश मिले थे, अज्ञात पर दर्ज कराई
विज्ञापन

बरेली। ईसाइयों की पुलिया के पास सड़क पर लगने वाला संडे बाजार कौन लगवा रहा है, इस बारे में ट्रैफिक पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। एसपी ट्रैफिक ने सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर संडे बाजार के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया तो टीएसआई ने वसूली करने वाले अज्ञात के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर खानापूरी कर दी।
हर रविवार को ईसाइयों की पुलिया के पास बंद पड़े सिनेमा हाल से लेकर बाहर सड़क तक बाजार लगता है। दुकानदार और बाजार में आने वाले लोग रोड पर वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े करते हैं। इस कारण यातायात बाधित होता है और शहरवासियों को दिक्कत होती है। कई बार ट्रैफिक पुलिस यहां खड़े वाहनों को हटवाकर अपना पल्ला झाड़ चुकी है। सख्त कार्रवाई न होने से हर सप्ताह बाजार बदस्तूर लग रहा है।
विज्ञापन

यहां लाखों का कारोबार करता है। सूत्रों के मुताबिक बाजार लगाने के लिए कई विभागों से सेटिंग की गई है। यही वजह है कि बाजार के संचालक को बचाने के लिए अक्सर पैंतरेबाजी की जाती है। इस बार भी अज्ञात वसूली करने वाले के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा कर संचालक को बचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कहां बंट रहा अवैध उगाही का हिस्सा
ट्रैफिक पुलिस के दरोगा ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि बाजार अवैध धन वसूलकर लगवाया जाता है। ऐसे में अब सवाल यह उठ रहा है कि बाजार से अवैध उगाही कौन लोग कर रहे हैं और उगाही के रुपये किन लोगों के बीच बंट रहे हैं। मुकदमे की सही तरीके से जांच हुई तो बाजार लगवाने वाले के साथ ही कई अन्य भी कार्रवाई की जद में आएंगे। अमर उजाला ब्यूरो

----
श्यामगंज से सेटेलाइट तक अभियान चलाकर पेट्रोल पंपों के बाहर खड़े वाहनों पर कार्रवाई कराई थी। लोगों की शिकायत है कि अवैध साप्ताहिक बाजार सड़क पर लगाया जाता है, जिससे यातायात प्रभावित रहता है। बाजार संचालक पर रिपोर्ट कराने का निर्देश दिया था, देखेंगे कि क्या कार्रवाई की गई है। - शिवराज, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed