फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic on Badaun Road gets stuck in deep pits on Chaupula overbridge

चौपुला ओवरब्रिज पर गहरे गड्ढों में अटकने लगा बदायूं रोड का ट्रैफिक

Mon, 03 Aug 2020 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Traffic on Badaun Road gets stuck in deep pits on Chaupula overbridge
चौपुला पुल पर गहरे गड्ढे बन सकते हैं हादसे का सबब। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

निर्माणाधीन फ्लाईओवर से लेकर ओवरब्रिज तक लग रहा है जाम, हादसों की आशंका भी बढ़ी

विज्ञापन
बरेली। चौपुला पर बन रहे फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने में नहीं आ रहा है, दूसरी तरफ ओवरब्रिज का भी बुरा हाल हो गया है। इस पुल पर छह इंच तक गहरे खतरनाक गड्ढे हो जाने से हादसों की आशंका बढ़ गई है। लाल फाटक पर पहले से ओवरब्रिज का निर्माण अटका हुआ है लिहाजा बदायूं रोड पर निकलने में मुसीबतें लगातार और ज्यादा बढ़ती जा रही हैं।
चौपुला ओवरब्रिज की हालत कुछ ही सालों में बेहद खराब हो गई है। यहां जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। ओवरब्रिज पर बदायूं की तरफ आने-जाने वाले वाहनों का काफी ट्रैफिक रहता है। दिल्ली रोड पर सिटी स्टेशन की तरफ इस ओवरब्रिज के छोर पर कई बड़े गड्ढे हो गए हैं। एक जगह पर दो से तीन मीटर तक पूरी सड़क ही उधड़ गई है। बजरी तक बाहर फैल गई है। ऐसे में ओवरब्रिज से तेज गति से वाहनों के उतरते वक्त इन गड्ढों की वजह से दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया है। आसपास के लोगों का कहना है कि गड्ढों की वजह से हर दिन ही बाइक व स्कूटी वाले गिर रहे हैं। रात में कार चालक भी ये गड्ढा न देख पाने से अनियंत्रित हो जाते हैं। मरम्मत न होने से गड्ढों का आकार रोजाना ही बढ़ता जा रहा है। पुल पर भी करीब आधा फीट तक गड्ढे हो गए हैं। इससे खतरा बना हुआ है। यहां गड्ढे का आकार भी बढ़ ही रहा है।
विज्ञापन

सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि चौपुला पुल पर गड्ढों की मरम्मत के लिए सेतु निगम के अधिकारियों से कहा जाएगा। गड्ढे हुए हैं तो उनकी मरम्मत जल्द कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाईओवर की सर्विस रोड बनाने की भी सुध नहीं

चौपुला फ्लाईओवर का निर्माण तो कर रहे हैं लेकिन इसकी सर्विस रोड पर करीब एक मीटर से अधिक चौड़े और एक फुट से अधिक गहरे गड्ढे हो गए हैं। यहां गाड़ियां हिचकोले खाते हुए निकलती हैं। बारिश में पानी भरने के बाद यहां गाड़ियों के पलटने का खतरा सबसे अधिक होता है। बारिश के भरे पानी में यहां बाइक आए दिन गिरती रहती हैं। सर्विस रोड पूरा उधड़ चुका है। उसमें जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। अब तक सर्विस रोड की मरम्मत नहीं कराई गई है। सर्विस रोड के पास कई जगहों पर बोर्ड बैरिकेडिंग लगाई गई है, कुछ जगह निर्माण स्थल को ऐसे ही छोड़ दिया गया है। ऐसे में पानी और कीचड़ से वाहनों के गहरे गड्ढों में गिरने का डर बना रहता है। दिनभर यहां जाम लगा रहता है। फ्लाईओवर बनाने के लिए सिटी स्टेशन की तरफ भी रोड की खुदाई होने से किला से पुराने पुल से बदायूं रोड पर जाने वाला ट्रैफिक भी फंस रहा है। लगा रहता है। पटेल चौकी की तरफ भी पिलर बनाने के लिए रोड खोदा गया है। इस वजह से यहां जाम में लोग करीब एक घंटे तक फंसे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed