फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic near Bareilly College will be diverted for three days

Bareilly News: बरेली कॉलेज के पास तीन दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट, टूटी सीवर-पानी लाइन की होगी मरम्मत

Tue, 28 Jul 2026 02:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 28 Jul 2026 02:21 PM IST
सार

बरेली कॉलेज चौराहे के पास सड़क धंसने के बाद यातायात अगले तीन दिनों के लिए डायवर्ट कर दिया गया है। इस दौरान टूटी सीवर और पानी की लाइन की मरम्मत होगी। नगर निगम ने सड़क सुरक्षित होने के बाद ही आवागमन शुरू करने की बात कही है। 

विज्ञापन
Traffic near Bareilly College will be diverted for three days
बरेली कॉलेज के पास धंसी सड़क - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली कॉलेज चौराहे के पास भूमिगत बिजली केबल बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पानी और सीवर लाइन की मरम्मत तथा कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। चौराहे के पास का प्रभावित मार्ग अगले तीन दिनों तक यातायात के लिए पूरी तरह डायवर्ट कर दिया गया है। सड़क का एक हिस्सा धंसने और गहरा गड्ढा होने के बाद जन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि टूटी हुई पेयजल पाइपलाइन, सीवर लाइन और मैनहोल चैंबर को ठीक करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके साथ ही सड़क को दोबारा उसकी पूर्व स्थिति में लाया जा रहा है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि मरम्मत कार्य पूरी तरह सुरक्षित पूरा होने और सड़क की स्थिति ठीक होने के बाद ही इस मार्ग पर आम आवागमन दोबारा शुरू किया जाएगा। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।
विज्ञापन


सड़क धंसने से चरमराया यातायात, शहर भर में कई जगह जाम
बरेली कॉलेज के पास सड़क धंसने की घटना से शहर में कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। बदायूं, पीलीभीत और उत्तराखंड की ओर से आने वाली रोडवेज की बसें जब पुराने रोडवेज बस स्टैंड की तरफ जाने लगीं, तो पटेल चौक, गांधी उद्यान और चौकी चौराहा के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, सड़क धंसने की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और भारी तथा बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने के निर्देश दिए, जिससे स्थिति को पूरी तरह ठप होने से बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed