{"_id":"6ae901b402512be30307fea4","slug":"traffic-month-begins-adg-flags-off-rally-bareilly-news-c-4-bly1015-1001169-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: यातायात माह शुरू, एडीजी ने रैली को किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: यातायात माह शुरू, एडीजी ने रैली को किया रवाना
विज्ञापन
बरेली। पुलिस लाइन स्थित रविंद्रालय में सोमवार को यातायात माह का शुभारंभ एडीजी जोन रमित शर्मा ने किया। उन्होंने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली पुलिस लाइन से मिनी बाइपास, इज्जतनगर थाना होते हुए डेलापीर पहुंची। एनसीसी कैडेट्स और स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी पैदल रैली निकाली।
यहां एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी चिराग जैन, एसपी यातायात अकमल खान, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष, गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि और विभिन्न परिवहन यूनियनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। एसएसपी ने हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और मोबाइल फोन जैसे नियमों पर जोर दिया। नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की। ब्यूरो