फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   traffic jam in Bareilly city on the first day of UPSSSC PET

UPSSSC PET: परीक्षा के पहले दिन व्यवस्था फेल, जाम से जूझा बरेली शहर, ट्रेनें खचाखच... अभ्यर्थी बे-बस

Sun, 29 Oct 2023 08:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Oct 2023 08:09 AM IST
सार

बरेली में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के पहले दिन श्यामगंज से बरेली कॉलेज और श्यामगंज से सेटेलाइट, पीलीभीत बाईपास, नावल्टी चौराहा पर दिन में कई बार जाम लगा। ट्रेनें खचाखच रहीं। बसों में भी भारी भीड़ रही। अभ्यर्थी घर जाने के लिए इधर उधर भटकते दिखे। 

विज्ञापन
traffic jam in Bareilly city on the first day of UPSSSC PET
ट्रेन के दिव्यांग कोच में चढ़ती भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान शनिवार को शहर के कई इलाकों में भीषण जाम का सामना करना पड़ा। ट्रेनें खचाखच रहीं। यात्रियों का दबाव बढ़ने से रोडवेज बस सेवा भी चरमरा गई। जंक्शन पर स्थिति को संभालने के लिए आरपीएफ और जीआरपी को मशक्कत करनी पड़ी। रविवार को भी शहर के व्यस्त इलाकों में यही स्थिति रहने वाली है।

विज्ञापन


पीईटी के लिए शहर में 37 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 15 केंद्र शहर के व्यस्त इलाकों में हैं। इज्जतनगर और सीबीगंज में भी परीक्षा केंद्र हैं। सुबह 10 से 12 बजे की पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का शुक्रवार रात से ही आना शुरू हो गया था। पहली पाली की परीक्षा छूटने और दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने के दौरान सड़कों भी दबाव बढ़ने से जाम की समस्या पैदा हो गई। 
विज्ञापन




श्यामगंज से बरेली कॉलेज और श्यामगंज से सेटेलाइट, पीलीभीत बाईपास, नावल्टी चौराहा पर दिन में कई बार जाम लगा। मालियां की पुलिया पर ट्रैफिक लाइट खराब होने से इस रोड पर ज्यादा समस्या रही। इधर, दोपहर बाद भीड़ बढ़ने के कारण रोडवेज बस सेवा भी चरमरा गई। कई रूटों के यात्रियों को इससे परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों के दिव्यांग और महिला कोचों पर भी कब्जा
परीक्षार्थियों की भीड़ ने अप-डाउन ट्रेनों के महिलाओं और दिव्यांगों के लिए आरक्षित कोचों पर भी कब्जा कर लिया। बरेली से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों में काफी भीड़ रही। यात्रियों को कोच की खिड़की से ट्रेनों में घुसना पड़ा। ट्रेनों के बाथरूम में भी यात्री घुस गए। आरक्षित कोचों में भीड़ की शिकायतें भी आती रहीं। इस दौरान कई बार ट्रेन में चढ़ने के समय पैर फिसलने से यात्रियों के गिरने प्लेटफार्म पर गिरने की भी घटनाएं हुईं।

traffic jam in Bareilly city on the first day of UPSSSC PET
परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

पहले दिन 38 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा शनिवार को 37 केंद्रों पर संपन्न हुई। दो दिन तक चलने वाली परीक्षा के पहले दिन करीब 38 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इधर, उच्चाधिकारियों ने केंद्रों का औचक निरीक्षण कर मुस्तैदी परखी।

डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने पहली पाली में केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बिशप मंडल इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, महामाया विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं। केंद्र प्रभारियों को सीसी कैमरे सक्रिय रखने, अभ्यर्थियों की सघन जांच के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम से परीक्षा कक्ष का जायजा लिया। केंद्रों पर सभी मजिस्ट्रेट, सचल दल, फोर्स तैनात रही।

डीआईओएस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रत्येक पाली में 16,320 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। पहली पाली में 10,018 उपस्थित, 6,302 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 9,795 उपस्थित और 6,525 अनुपस्थित रहे। रविवार को भी दोनों पालियों में परीक्षा की पूरी तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed