फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic diversions and a ban on the entry of heavy vehicles are in effect in the city starting at 8 AM today.

Bareilly News: आज सुबह आठ बजे से शहर में डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Tue, 30 Jun 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 30 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Traffic diversions and a ban on the entry of heavy vehicles are in effect in the city starting at 8 AM today.
बरेली। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर मंगलवार को शहर में सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन रहेगा। इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने सोमवार को रूट डायवर्जन जारी कर दिया।
विज्ञापन

डायवर्जन अवधि में परसाखेड़ा रोड नंबर एक, बिलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्ट नगर, रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। दिल्ली, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत से बदायूं या लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को बड़ा बाइपास होकर गुजरना होगा।
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, रजऊ परसपुर तिराहा होते हुए बड़ा बाइपास से निकलेंगे। बदायूं से बरेली आने वाले भारी वाहन भमोरा, देवचरा चौराहा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, रजऊ परसपुर तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक ने लोगों से अपील की है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण लागू डायवर्जन को ध्यान में रखकर ही घर से निकलें। असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। डायवर्जन नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

------

सेटेलाइट बस अड्डे से चलेंगी सभी बसें मंगलवार को पुराना रोडवेज बस अड्डे से बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। यहां से संचालित होने वाली सभी रोडवेज बसें सेटेलाइट बस अड्डे से संचालित की जाएंगी। दिल्ली, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत से आने वाली बसें बड़ा बाइपास और रजऊ परसपुर तिराहा होते हुए सेटेलाइट बस अड्डे तक आ जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed