फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   traffic diversion in Bareilly on Wednesday

Traffic Advisory: बरेली में आज रात 12 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन, हाईवे पर भी प्रभावित होगा यातायात

Wed, 17 Jul 2024 09:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Jul 2024 09:42 AM IST
सार

बरेली में मुहर्रम पर निकाले जाने वाले जुलूसों के कारण बुधवार को सुबह आठ से रात 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइरी जारी की है। 

विज्ञापन
traffic diversion in Bareilly on Wednesday
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मुहर्रम पर बुधवार को शहर में 16 घंटे ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। सुबह आठ से रात 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली, नैनीताल, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं की ओर जाने-आने वाले भारी वाहनों को भी डायवर्ट किया जाएगा। मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन के साथ एडवाइरी भी जारी की है।

विज्ञापन


बुधवार को किए जाने वाले ट्रैफिक डायवर्जन के मद्देनजर चिन्हित प्वाइंटों पर मंगलवार को पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी गई। एसपी ट्रैफिक शिवराज ने बताया कि सुबह सात बजे से ही भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाने लगेगा। उन्होंने कहा कि असुविधा से बचने के लिए बुधवार को जरूरी होने पर ही यात्रा करें। बेहतर होगा कि मुख्य मार्गों के स्थान पर यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

इस तरह किया गया डायवर्जन
- झुमका तिराहे से मिनी बाइपास की ओर जाने वाली सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के वाहनों का टयूलिया अंडरपास से आवागमन होगा।
- दिल्ली-मुरादाबाद-रामपुर से बरेली आने वाले सभी वाहनों को बिलवा पुल-इज्जतनगर-डेलापीर-विलयधाम-बैरियर-2 होते हुए महानगर में प्रवेश करेंगे।
- बरेली महानगर से दिल्ली, नैनीताल, पीलीभीत, शाहजहांपुर जाने वाले सभी वाहन बिलवा पुल/विलयधाम से होकर जा सकेंगे।
- इन्वर्टिस तिराहे से सेटेलाइट बस अड्डा की ओर आने वाले वाहन वाहन इन्वर्टिस से विलयधाम-बैरियर-2 होते हुये सेटेलाइट बस अड्डा तक आ सकेंगे।
- सेटेलाइट बस अड्डा से इसाइयों की पुलिया, मालियों की पुलिया, वियावान कोठी की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। सेटेलाइट बस अड्डा से गांधी उद्यान, रेलवे स्टेशन के लिये सौ फुटा-डेलापीर-श्यामतगंज पुल होते हुए इन वाहनों का आवागमन होगा।
- इज्जतनगर तिराहे से कुदेशिया पुल-महादेव पुल व किला की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों का इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से डेलापीर-गांधी उद्यान होते हुए जंक्शन और सिटी स्टेशन की ओर आवागमन होगा।
- बरेली से बदायूं जाने वाले भारी वाहन डेलापीर-विलयधाम-फरीदपुर-बुखारा मोड़ होते हुए जाएंगे। बदायूं से बरेली आने वाले भारी वाहन बुखारा मोड़ से फरीदपुर होते हुए हाईवे पर आ सकेंगे। बुखारा मोड़ से बरेली की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- शहर में आने-जाने के लिए रेलवे स्टेशन-चौकी चौराहा-गांधी उद्यान-डेलापीर-बैरियर-2, विलयधाम का मार्ग सामान्य दिनो की तरह यथावत चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed