फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic

सावधान : बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और रेड लाइट क्रॉस करने पर आज हो जाएंगे चालान

Mon, 06 Jun 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Traffic
बरेली। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत रविवार से सौ फुटा रोड और इज्जतनगर रेलवे स्टेशन तिराहे समेत दो स्थानों पर आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) प्रणाली के जरिए वाहनों के चालान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि वे यातायात नियमों का ख्याल रखें और अनावश्यक चालान से बचें।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के आई ट्रिपल सी प्रोजेक्ट के तहत शहर भर में चौराहों पर ट्रैफिक लाइटों के साथ हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं जिनका कंट्रोल रूम नगर निगम में बनाया गया है। स्मार्ट सिटी में यातायात की निगरानी इन्हीं कैमरों के जरिए की जानी है लेकिन शहर की ज्यादातर सड़कों पर भीषण अतिक्रमण होने के साथ जेब्रा लाइन, साइड कट और डिवाइडर न होने की वजह से इस सिस्टम को चालू नहीं किया जा पा रहा है। हालांकि इसके बावजूद नगर निगम जल्द से जल्द आईटीएमएस के जरिए ई चालान की प्रक्रिया शुरू करना चाहता है।
विज्ञापन

इसी कारण पूरे शहर में एक साथ शुरुआत करने के बजाय फिलहाल यह सिस्टम सौ फुटा रोड चौराहे और इज्जतनगर स्टेशन तिराहे पर शुरू किया जा रहा है। एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बताया कि आईटीएमएस के तहत पर्यावरण दिवस पर रविवार से ई चालान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों के पालन की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल तीन बिंदुओं
पर होंगे ई चालान
एसपी ट्रैफिक के मुताबिक फिलहाल ऑटोमैटिक कैमरों के जरिए हेलमेट, सीट बेल्ट और रेड लाइट क्रॉस करने समेत तीन नियमों का उल्लंघन करने पर ई चालान किए जाएंगे। चौराहों पर लगे कैमरे स्वत: फोटो खींचकर कंट्रोलरूम भेजेंगे। धीरे-धीरे सभी चौराहों पर ई चालान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वाहन चालकों को रजिस्टर्ड फोन नंबर पर चालान की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed