{"_id":"5dcb15a98ebc3e5ae81ad8d2","slug":"traffic-bareilly-news-bly3837806151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा- काम आया प्रबंधन, रामगंगा पुल पर इस बार नहीं लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा- काम आया प्रबंधन, रामगंगा पुल पर इस बार नहीं लगा लंबा जाम
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा- काम आया प्रबंधन, रामगंगा पुल पर इस बार नहीं लगा लंबा जाम
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबारी मेले में कार्तिक पूर्णिमा पर हर साल लगने वाले तगड़े जाम से इस बरस लगभग निजात मिल गई। पुलिस के बेहतर प्रबंधन से लोगों को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ा। हालांकि देर शाम मेलार्थियों की वापसी और ट्रेन आने के वक्त जाम लग गया। पुलिस हर प्वाइंट पर मौजूद रही, इससे बड़ी समस्या नहीं हुई।
विज्ञापन
हर साल चौबारी मेले की वजह से संबंधित रास्तों और रामगंगा पुल पर जाम लगता था। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर भी तगड़ा जाम लगने की आशंका थी। इससे निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने काफी बंदोबस्त किए थे। भारी वाहनों को फतेहगंज पूर्वी और दातागंज होकर निकाला गया।
विज्ञापन
रोडवेज बसों और मेला आने वाले भारी वाहनों को लाल फाटक की ओर से गुजारा गया। वहीं मेले में आ रहे टेंपो, ऑटो को पुलिस ने महेशपुरा फाटक से ही वापस शहर की ओर मोड़ दिया। अशक्त, बुजुर्ग श्रद्धालुओं के वाहन ही मेले में जाने दिए। इससे जाम की नौबत काफी हद तक टल गई। गंगा स्नान को गए करीब 80 फीसदी श्रद्धालु शाम आठ बजे तक मेले से लौट भी आए। अब वहां तंबू लगाकर कल्पवास करने वाले श्रद्धालु ही बचे हैं।
विज्ञापन
शाम के वक्त मेले से श्रद्धालुओं की वापसी तेजी से शुरू हुई तो वाहनों की अधिकता से लाल फाटक रोड पर कुछ देर जाम लगा। ट्रेनों के टाइम पर फाटक बंद होने पर क्रासिंग के आसपास जाम के हालात बने। हालांकि हर प्वाइंट पर पुलिस की मौजूदगी से घंटों तक जाम में फंसने की नौबत नहीं आई। एसएसपी, एसपी ट्रैफिक और एसपी सिटी समेत कई अफसर मेला मार्ग पर घूमकर व्यवस्था देखते रहे।
बोट से घूमे एसएसपी, सुरक्षा का जायजा लिया
एसएसपी शैलेश पांडेय दोपहर के वक्त मेले में पहुंचे और वहां फोर्स के साथ पैदल घूमकर व्यवस्था देखी। बाद में एसएसपी ने बोट में बैठकर रामगंगा में भ्रमण किया। उन्होंने घाट पर मौजूद स्टाफ को निगरानी के निर्देश दिए। वॉच टॉवर की ड्यूटी भी चेक की।
एडीजी ने भी चेक किए मेले में ड्यूटी प्वाइंट
एडीजी अविनाश चंद्र ने भी मेले का जायजा लिया। उन्होंने मेले में ड्यूटी चार्ट के हिसाब से पुलिस कर्मचारियों की प्वाइंट पर ड्यूटी चेक की। कमियों के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए और साफ कहा कि मेला चलने तक जनता को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। जेबकतरों, उठाईगीरों पर नजर रखें।
अंगूरी टांडा में दबिश और गश्त से बना बेहतर माहौल
मेले में हर साल चेन लूट, छिनैती और चोरी की घटनाएं होती थीं। आसपास गांवों के शातिर मेले में सक्रिय होकर श्रद्धालुओं के साथ इस तरह की घटनाएं करते थे। इस बार पुलिस ने पुरानी घटनाओं से सबक लेकर सोमवार रात ही अंगूरी टांडा और चौबारी में संदिग्धों के घर दबिश दे दी। एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने आरएएफ के साथ सोमवार शाम ही इन गांवों और मेला क्षेत्र में रूटमार्च भी किया। पुलिस का दावा है कि इन प्रयोगों से एक भी घटना नहीं हुई। मेला कोतवाली का रजिस्टर खाली रहा।