फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic

यातायात निदेशालय पहुंची बंद ट्रैफिक सिग्नल की शिकायत

Wed, 25 Sep 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
Traffic
बरेली। चौपुला और पटेल चौक पर बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नल की शिकायत यातायात निदेशालय तक पहुंच गई है। जागर जन कल्याण समिति के सचिव डॉ. प्रदीप कुमार ने सार्वजनिक धन की बर्बादी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

डॉ. प्रदीप ने कहा है कि चौपुला चौराहा और पटेल चौक पर लाखों रुपये व्यय करके ट्रैफिकलाइट्स लगाई गई हैं लेकिन यातायात पुलिस उनका इस्तेमाल नहीं करती है। इन चौराहों पर ट्रैफिक के भारी दबाव के चलते अक्सर जाम की स्थिति रहती है। सड़क परिवहन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए पुलिस को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। दूसरी तरफ बरेली में चौराहों पर ट्रैफि क सिग्नल लगे होने के बावजूद यातायात पुलिस उनका इस्तेमाल नहीं कर रही है। पटेल चौक पर तो कई बार रस्सी बांधकर हास्यास्पद तरीके से ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाता है। कई बार इसको लेकर उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया। वर्ष 2015 में लगभग नौ लाख रुपये प्रति सिग्नल खर्च नगर निगम ने इन्हें लगवाया लेकिन इनका इस्तेमाल एक दिन भी नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed