फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traders surrounded the Chief Engineer in protest against power cuts

Bareilly News: बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों ने किया मुख्य अभियंता का घेराव

Fri, 31 May 2024 04:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Traders surrounded the Chief Engineer in protest against power cuts
बरेली। शहर में हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती के विरोध में बृहस्पतिवार को व्यापारियों का गुस्सा फूटा। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य अभियंता का घेराव किया। उनको सात सूत्री ज्ञापन देकर आपूर्ति में सुधार न होने की दशा में विद्युत निगम के खिलाफ व्यापक आंदोलन की धमकी दी।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि शहर में सालभर से कटौती की जा रही है। सर्दियों में रोजाना स्मार्ट सिटी के कार्यों के नाम पर सात-आठ घंटे की कटौती की गई और अब 45 डिग्री तापमान के बीच ओवरलोडिंग, लोकल फॉल्ट के नाम पर कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

संगठन के महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को काफी संख्या में व्यापारी मुख्य अभियंता रणविजय सिंह के कार्यालय पहुंचे। वहां कार्यालय में बैठे मुख्य अभियंता को देखकर व्यापारियों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मुख्य अभियंता ने उनको शांत किया। इसके बाद व्यापारियों ने शहरवासियों की समस्या के बारे में बताया। मुख्य अभियंता ने कॉल करके अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ को भी अपने कार्यालय में बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं ने कहा कि 45 डिग्री तापमान के बीच शहर में 12-15 घंटे तक कटौती की जा रही है। इससे व्यापारियों से लेकर आमजनता तक, सभी त्रस्त हैं। मुख्य अभियंता ने व्यापारियों को बताया कि शहर में बिजली की खपत 65 फीसदी तक बढ़ने से उपकेंद्र ओवरलोडिंग का शिकार हो रहे हैं।

इस मौके पर मुख्य संरक्षक अश्विनी ओबेरॉय, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, महानगर के वरिष्ठ महामंत्री मनोज अरोरा, विशाल सक्सेना, दानिश जमाल, जुनैद खान, कन्हैया लाल, हरीश अरोरा, भगवान स्वरूप, राजकुमार राजपूत, पुष्पेंद्र शुक्ला, कपिल श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव आदि व्यापारी मौजूद रहे। मुख्य अभियंता ने तीन दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed