{"_id":"61db425e9dc444762f017a7c","slug":"traders-mahapanchyat-bareilly-news-bly472050157","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की समस्याओं को पर आज होगी ‘व्यापारी महापंचायत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की समस्याओं को पर आज होगी ‘व्यापारी महापंचायत’
विज्ञापन
महापंचायत को लेकर बैठक करते व्यपारी - संवाद
- फोटो : CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सोमवार को व्यापारी महापंचायत बुलाई गई है। यहां व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। इसमें आनलाइन व्यापार, जीएसटी की विसंगतियां, मंडी की समस्याओं को रखा जाएगा। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रस्तोगी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन जिला संगठन कार्यालय माधोबाड़ी की पुरानी माचिस फैक्ट्री में होगा। कोविड नियमों का पालन हो सके, इसलिए सिर्फ व्यापारी पदाधिकारियों को ही इसमें शामिल किया गया है।
कोतवाली के सामने शहर कार्यालय पर रविवार को तैयारियों को लेकर बैठक की गई। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रस्तोगी ने कहा कि इस समय ऑनलाइन व्यापार पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले रहा है। हम सरकार से लगातार मांग भी कर रहे हैं, इस पर अंकुश लगाया जाए। इसी तरह चलता रहा तो स्थानीय व्यवसाय पूरी तरह खत्म हो जाएगा। वहीं जीएसटी में तमाम समस्याओं के चलते व्यापारियों पर आए दिन जुर्माने की कार्रवाई होती है। मंडी शुल्क को दोबारा लागू किया गया। इन सभी बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
जिला महामंत्री विकास अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी महापंचायत में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल व विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी सतीश सर्राफ शामिल होंगे। महापंचायत में बरेली मंडल व मुरादाबाद मंडल के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। बैठक में महानगर अध्यक्ष सुधीर गोयल, महानगर महामंत्री मुकेश सिंघल, हर्ष अग्रवाल, संजय गर्ग, राज गोपाल, अभय अग्रवाल, सतनाम सिंह, कमलजीत सिंह, ऋषभ अग्रवाल, अनुज गुप्ता, मनीष रस्तोगी समेत अन्य मौजूद रहे।