फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traders its stores Own Security

व्यापारी अपनी दुकानों  की खुद करें सुरक्षा 

Sat, 04 Mar 2017 01:05 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 04 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Traders its stores Own Security
Traders its stores Own Security - फोटो : बरेली, अमर उजाला
एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने सराफा व्यापारियों से सुरक्षा के लिहाज से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही गार्ड भी तैनात करने की सलाह दी है। इसके अलावा एसएसपी ने कारोबारियों को सुरक्षा संबंधी कई टिप्स दिए और उनकी समस्याएं भी सुनीं। 
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बारह बजे पुलिस लाइंस सभागार कक्ष में सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एसएसपी ने होली और मतगणना पर बाजार में होने वाली सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श किया। त्योहार और मतगणना में पुलिस के कानून व्यवस्था बनाए रखने में व्यस्त होने के कारण एसएसपी ने सराफा व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कहा कि व्यापारी स्वयं भी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। इसके साथ ही सराफा बाजार में पुलिस पिकेट लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यापारी बड़ी मात्रा में सोना चांदी या कैश ले जाता है और उसे कोई असुविधा होती तो वह तुरंत संबंधित थाने को अवगत कराए, जिससे उसे पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। 
विज्ञापन

व्यापारियों ने एसएसपी से व्यापारियों के लंबित पड़ी शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूर्ण कराने, बाहरी फोर्स का उत्पीड़न रोकने आदि मांगें रखीं। बैठक में सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, राज कुमार, संजीव कुमार, रवि अग्रवाल, मुकेश कुमार, अमित वर्मा, प्रवीन कुमार, अरुण वर्मा, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed