{"_id":"68fa97bc8370617575036c84","slug":"traders-became-rich-during-panch-deepotsav-market-flourished-with-rs-1400-crore-bareilly-news-c-4-vns1074-751679-2025-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पंच दीपोत्सव में बाजार पर बरसी मां लक्ष्मी की कृपा, 1400 करोड़ का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पंच दीपोत्सव में बाजार पर बरसी मां लक्ष्मी की कृपा, 1400 करोड़ का हुआ कारोबार
Fri, 24 Oct 2025 07:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 07:51 AM IST
सार
धनतेरस से शुरू हुआ पंच पर्व बृहस्पतिवार को भाई दूज के साथ संपन्न हो गया। व्यापारियों के अनुसार यह पर्व उनके लिए कारोबार के लिहाज से अच्छा साबित हुआ।
विज्ञापन
बाजार में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में पंच दीपोत्सव का पर्व व्यापारियों के लिए प्रकाश लेकर आया। इस दौरान जिले में 1400 करोड़ का कारोबार हुआ। धनतेरस से शुरू हुआ पंच पर्व बृहस्पतिवार को भाई दूज के साथ संपन्न हो गया। व्यापारियों के अनुसार यह पर्व उनके लिए कारोबार के लिहाज से अच्छा साबित हुआ।
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों के अनुसार इस बार सोने महंगा होने के बाद भी ग्राहकों ने धनतेरस से लेकर भाई दूज तक सोने व चांदी के आभूषणों की जमकर खरीदारी की। इस बार बाजार में कम वजन के सोने व चांदी के जेवर जमकर बिके। वहीं युवतियों ने भी नग आदि लगे आभूषण खरीदे। इसी के साथ ऑटो मोबाइल सेक्टर भी पांच दिनों में करीब 1000 कारों व 3500 से अधिक बाइकों की बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन
ऑटो मोबाइल सेक्टर में इस बार एक्सयूवी कारों की धूम रही। ग्राहकों को जीएसटी कम होने का फायदा भी मिला। पांच लाख रुपये की कारों पर करीब एक लाख रुपये तक लोगों के बचे। मिठाई, पटाखा, इलेक्ट्रॉनिक, किराना, कपड़ा, पटाखे समेत अन्य सेगमेंट भी गुलजार रहे।
विज्ञापन
पंच पर्व पर बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। ग्राहकों की आमद से बाजार गुलजार रहा। 1400 करोड़ों का कारोबार होने से व्यापार पर सकारात्मक असर हुआ है। - राजेंद्र गुप्ता ,प्रांतीय महामंत्री, उप्र उद्योग व्यापार मंडल
ऑटो मोबाइल सेक्टर में इस बार बूम रहा। कारों से लेकर बाइक तक की जमकर बिक्री हुई। ग्राहकों ने सुरक्षा को प्राथमिकता दी। ज्यादा एयर बैग वाली कार खूब बिकी। - अल्पित अग्रवाल, ऑटो मोबाइल कारोबारी
इस बार पांच दिन काम अच्छा रहा। धनतेरस के बाद भाई दूज पर ग्राहकों ने सोने चांदी की खरीदारी करी। दाम महंगा होने के चलते हल्के जेवर खूब बिके। - सुबोध अग्रवाल, सराफा कारोबारी
दिवाली पर लेकर भाईदूज पर मिठाई की जमकर बिक्री हुई। लोगों ने सेहत को ध्यान में रखते हुए मल्टी ग्रेन लड्डू से लेकर अन्य मिठाई की खरीदारी की। - अमित आहूजा, मिठाई कारोबारी

पंच दीपोत्सव पर हुआ कारोबार
सेक्टर कारोबार
- सर्राफा 510 करोड़ रुपये
- वाहन 270 करोड़ रुपये
- इलेक्ट्रानिक 110 करोड़ रुपये
- बर्तन 80 करोड़ रुपये
- किराना 75 करोड़ रुपये
- कपड़ा 80 करोड़ रुपये
- मिठाई और ड्राईफूट्स 124 करोड़ रुपये
- प्रॉपर्टी 105 करोड़ रुपये
- दीये- मूर्ति 6 करोड़ रुपये
- अन्य 40 करोड़ रुपये
- कुल 1400 करोड़ रुपये
नोट - सभी आंकड़े उप्र उद्योग व्यापार मंडल के अनुसार सभी सेक्टर से बात करके लिए गए है।