फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trade will now be filing tax returns by January 31

अब 31 जनवरी तक दाखिल हो सकेंगे ट्रेड टैक्स रिटर्न

Fri, 30 Dec 2016 01:03 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 30 Dec 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
नोेटबंदी के कारण हिसाब लगाने में व्यस्त कारोबारियों और उद्यमियों को प्रदेश सरकार ने ट्रेड टैक्स का रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा एक महीने  बढ़ाकर 31 जनवरी 2017 कर दी है। हर साल यह रिर्टन 31 दिसंबर तक जमा करना होता था, इस बार कम रिटर्न दाखिल हुए थे, इसीलिए प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। इस आदेश से बरेली के दस हजार कारोबारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वाणिज्यकर कमिश्नर मुकेश कुमार मेश्राम ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि नोटबंदी के कारण व्यापारी और कारोबारी अपनी करेंसी का हिसाब लगाने में व्यस्त रहे थे। इस कारण वह अपने कारोबार के उत्पादन और बिक्री का आंक ड़ा तैयार कराने पर ध्यान नहीं दे पाए। व्यापारियों को हर साल एक अप्रैल  से 31 मार्च तक की बिक्री, उत्पादन और अन्य जानकारियों का ब्योरा 31 दिसंबर तक दिया जाता था। समय से इस ब्योरे को न देने की स्थिति में अर्थ दंड का प्रावधान था। लेकिन अब कारोबारियों पर एक महीने तक किसी भी तरह का अर्थ दंड नहीं लगेगा।
विज्ञापन

सरकार के आदेश से बरेली के करीब बीस हजार कारोबारियों को राहत मिली है क्योंकि यह लोग नोटबंदी के बाद की परिस्थितियों से जूझ रहे थे। इसी वजह से यह लोग ट्रेड टैक्स में अपने-अपने प्रतिष्ठान की वार्षिकी जमा नहीं कर पाए थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed