फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tractor-trolley laden with soil caught doing illegal mining

Bareilly News: अवैध खनन करती मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी

Fri, 19 Dec 2025 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley laden with soil caught doing illegal mining
आंवला। एसडीएम विदुषी सिंह ने बृहस्पतिवार दोपहर भ्रमण के दौरान आंवला-बदायूं रोड पर मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान आंवला-बदायूं रोड पर सिकरोडा रोड पर पनवड़िया कोठी के समीप अवैध खनन करते मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को देखकर उसे रोका गया। चालक से अनुमति के बारे में पूछताछ की तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। इस पर एसडीएम ने मौके पर पुलिस को बुलाकर ट्रैक्टर-ट्राॅली को सौंप दिया। इसके अलावा तहसीलदार ने भी लोहारी पुलिया के समीप इसी तरह ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed