फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tractor-trolley and scooter collide, 10th class student dies

Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्कूटी की टक्कर, 10वीं के छात्र की मौत

Sun, 16 Feb 2025 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley and scooter collide, 10th class student dies
बरेली। स्कूल से लौट रहे स्कूटी सवार 10वीं के छात्र की डोहरा रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली से टक्कर हो गई। छात्र के सिर पर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस को देख आरोपी चालक ट्रैक्टर समेत भाग हो गया। परिजनों ने हंगामा कर जाम लगाने की कोशिश की तो मौके पर पहुंचे बारादरी इंस्पेक्टर ने उनको मना लिया। पिता की तहरीर पर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव कचौली निवासी उदय प्रताप सिंह उर्फ मनु (16) नवादा शेखान के स्कूल में 10वीं का छात्र था। शनिवार शाम चार बजे वह स्कूल से स्कूटी से घर लौट रहा था। डोहरा रोड पर रुद्राक्ष अपार्टमेंट के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसे टक्कर मार दी। इससे उदय सड़क पर गिर गया। ट्राॅली का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया।
विज्ञापन

छात्र हेलमेट भी लगाए था, पर पहिये के वजन से वह भी चकनाचूर हो गया। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को देखकर ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भाग गया। थोड़ी देर में ही छात्र के परिजन व थाना प्रभारी धनंजय पांडे भी मौके पर पहुंच गए। शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लकवाग्रस्त पिता का इकलौता बेटा था उदय
छात्र उदय प्रताप अपने परिवार का इकलौता बेटा था। लगवाग्रस्त पिता का वही सहारा था। इस वजह से परिवार काफी बेचैन है। उदय के पिता गुलफाम सिंह ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौके पर लगे दो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पूरा हादसा साफ दिखाई दे रहा है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed