फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tractor driver dies due to collision with tourist bus

टूरिस्ट बस की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

Sat, 11 Jul 2020 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver dies due to collision with tourist bus
मिनी बाईपास पर पलटी ट्राली से लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

हादसे के बाद बस छोड़कर भाग गया ड्राइवर

विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर से ईंटें लेकर शहर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली में बड़ा बाईपास पर लखनऊ की तरफ से आ रही टूरिस्ट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। ट्राली पर बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया। हाईवे पर ईंटें गिरने से कुछ देर तक यातायात भी बाधित रहा।

फरीदपुर क्षेत्र के गांव देवरनियां निवासी 30 वर्षीय रामसरन अपने साथी लक्ष्मण, बलवीर और बंटू के साथ शुक्रवार सुबह करीब छह बचे ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंटें लादकर बड़ा बाईपास होते हुए झुमका चौराहे की तरफ जा रहे थे। इसी बीच बिथरी क्षेत्र में कचोली गांव के पास लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में जा रही। साथ ही सारी ईंटें हाइवे पर फैल गईं। हादसे में ट्रैक्टर चालक रामसरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लक्ष्मण, बलवीर और बंटू घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि रामसरन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामसरन की पत्नी की मौत हो चुकी है। उनके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed