{"_id":"64f8e848778981b7de0b446b","slug":"track-maintenance-machine-derails-during-shunting-bareilly-news-c-4-noi1138-242661-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शंटिंग के दौरान ट्रैक मेंटीनेंस मशीन डिरेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शंटिंग के दौरान ट्रैक मेंटीनेंस मशीन डिरेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीबीगंज यार्ड में बुधवार शाम 4:20 बजे शंटिंग के दौरान रेलवे की ट्रैक मेंटीनेंस मशीन डिरेल हो गई। ट्रैक मेंटीनेंस मशीन प्रयागराज से मुरादाबाद जा रही थी। मशीन लूप लाइन पर थी। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया। मेन लाइन से ट्रेनों का संचालन होता रहा। देर शाम तक रेलवे की टीमें मशीन को पटरी पर लाने में जुटी रहीं।
रेलवे की ट्रैक मेंटीनेंस मशीन काफी बड़ी और वजनी होती है। मुरादाबाद रेल खंड में कई स्थानों पर ट्रैक की मरम्मत होनी है। इसके लिए प्रयागराज से मशीन को मंगाया गया था। सीबीगंज यार्ड में आने के बाद शाम 4:20 बजे शंटिंग कर इसका ट्रैक बदला जा रहा था। इसी दौरान मशीन डिरेल हो गई। सीबीगंज के स्टेशन मास्टर मुन्ना लाल ने बताया कि मशीन डिरेल होने से ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। मेन लाइन से ट्रेनों का संचालन होता रहा। दुर्घटना यार्ड की लूप लाइन पर हुई है।