फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tourists will be able to take a boat ride in Lilour Lake

Bareilly News: लीलौर झील में नौका पर भ्रमण कर सकेंगे सैलानी

Sun, 17 Aug 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Tourists will be able to take a boat ride in Lilour Lake
झील में मंत्री धर्मपाल डीएम बरेली ने नोका चलवाई
सिरौली/ रामनगर। क्षेत्र में आने वाले सैलानी अब लीलौर झील में नौके पर भ्रमण कर आनंद उठा सकेंगे। इसका शुभारंभ शुक्रवार को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह और डीएम अविनाश सिंह ने किया।
विज्ञापन

यहां आयोजित कार्यक्रम में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक महाभारतकालीन लीलौर झील को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की वह एक लंबे अरसे से कवायद कर रहे थे, जो अब धरातल पर उतरने लगा है। धर्मपाल सिंह ने लोगों से कहा कि वह झील की हर चीज की सुरक्षा का ध्यान रखें। इससे आसपास के लोगों को रोजगार मिलेगा। पशुधन मंत्री ने इस झील को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए डीएम के प्रयासों की सराहना की। वहीं, डीएम ने कहा कि वह इसे जिले का प्रमुख पर्यटक केंद्र विकसित करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। डीएम ने कहा कि दीपावली तक यहां पर्यटक केंद्र के लिए बहुत सी चीजें जल्द तैयार की जाएंगी, जिसमें गेस्टहाऊस, पार्क, लाइट फिटिंग पौधरोपण आदि शामिल है।
विज्ञापन


लकड़ी का पुल टूटने से मची अफरा-तफरी
यहां नाव जाने के लिए प्रशासन ने लकड़ी का पुल बनवाया था। शुक्रवार को जब नाव में बैठने डीएम अविनाश सिंह के साथ कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह पुल से जा रहे थे। तभी पुल में लगी लकड़ी टूट गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि पुल की ऊंचाई कम होने से किसी को चोट नहीं लगी, वरना एक बड़ी घटना हो सकती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed