फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Top ten crimnal on notice board

नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गईं टॉप टेन सक्रिय बदमाशों की सूची

Sun, 26 Jul 2020 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Top ten crimnal on notice board
बरेली। बदमाशों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों के टॉपटेन बदमाशों में से ज्यादातर को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कुछ दिन पहले इस लिस्ट में बिना आपराधिक इतिहास वाले सक्रिय बदमाशों को भी शामिल करने के एडीजी के आदेश के बाद इसमें फेरबदल कर अब सूची को सार्वजनिक तौर पर थानों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। इनमें धोखाधड़ी, रंगदारी, पशु तस्करी, गैंगस्टर आदि गंभीर अपराधों में लिप्त बदमाश शामिल हैं।
विज्ञापन

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से ही बदमाशों की धरपकड़ का अभियान चल रहा है। हर थाना क्षेत्र के टॉपटेन बदमाशों की लिस्ट बनाने के साथ ही शहर के बदमाशों की अलग से सूची तैयार की गई है। ज्यादातर थानों की लिस्ट में सिर्फ तस्करों, गैंगस्टर, चोर, लुटेरों और अन्य मामूली अपराध करने वाले बदमाशों को ही शामिल किया गया था। इस पर एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने टॉपटेन बदमाशों की सूची में बिना आपराधिक इतिहास वाले सक्रिय बदमाशों को भी शामिल करने के निर्देश दिए। इज्जतनगर थाने में चस्पा सूची में धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने वाले, फर्जी कागजात तैयार कराने वाले, पशु तस्करों के साथ ही अन्य बदमाश भी शामिल हैं। लिस्ट में पहले नंबर पर आशुतोष सिटी कॉलोनी के पंकज मिश्रा का नाम दर्ज है। उसके खिलाफ वर्ष 2009 से अब तक थाने में धोखाधड़ी के 12 मामले दर्ज हो चुके हैं। दूसरे नंबर पर शिवनगर कॉलोनी के जगमोहन सिंह का नाम है। इसके खिलाफ धोखाधड़ी के आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed