फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People were stunned to see Bonsai trees in the flower exhibition

Flower Exhibition: 40 साल पुराना पेड़... लंबाई सिर्फ ढाई फुट, पुष्प प्रदर्शनी में बोनसाई देख दंग रह गए लोग

Sun, 10 Mar 2024 04:13 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 10 Mar 2024 04:13 PM IST
सार

बरेली के क्लासिक कॉलेज ऑफ लॉ में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यहां रंग-बिरंगे फूलों और विभिन्न प्रजातियों के पौधों को देखने सैकड़ों लोग पहुंचे। पुष्प प्रदर्शनी में बोनसाई देखकर लोग अचंभित रह गए। 

विज्ञापन
People were stunned to see Bonsai trees in the flower exhibition
पुष्प प्रदर्शनी में बोनसाई पेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बदायूं रोड स्थित क्लासिक कॉलेज ऑफ लॉ में शनिवार को दिवंगत रमेश कुमार मेहरोत्रा उर्फ रम्मी बाबू की स्मृति में चौथी पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की गई। रंग- बिरंगे फूलों और विभिन्न प्रजातियों के पौधों को देखने के लिए शहरवासी इसमें शामिल हुए। पुष्प प्रदर्शनी में बोनसाई देखकर लोग अचंभित रह गए। 
विज्ञापन


क्लासिक कॉलेज परिसर में महक रहे फूलों के साथ सेल्फी लेने के लिए हर कोई आतुर दिखा। प्रदर्शनी में पहले दिन तक 35 संस्थानों से 1,240 से अधिक प्रविष्टियां पहुंच चुकी हैं। विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों से परिसर सजा हुआ है। युवाओं ने भी पौधे के बारे में वहां तैनात मालियों से जानकारी ली। 
विज्ञापन

People were stunned to see Bonsai trees in the flower exhibition
Flower Exhibition 2024 - फोटो : अमर उजाला
बोनसाई सबको आकर्षित करते रहे। इसमें मुंबई से लाए गए 40 साल पुराने अडेनियम और बोगनबेलिया के 35 साल पुराने पौधे ने लोगों का ध्यान खींचा। कॉलेज परिसर में लोग विभिन्न प्रजाति के फूल और पौधे देखने के लिए पहुंचे। कॉलेज के सचिव शिरीष मेहरोत्रा ने बताया कि यह प्रदर्शनी उनके पिता दिवंगत रमेश कुमार मेहरोत्रा की स्मृति में हर वर्ष आयोजित की जाती है। 

रविवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना यहां पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए। साथ ही पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी देखने के लिए विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, पूर्व मंत्री भागवत सरन गंगवार, वीरपाल सिंह यादव, अनिल द्विवेदी, डॉ. आलोक खरे आदि पहुंचे। पुष्प प्रदर्शनी में कुशल मालियों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed