फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Took money in the name of getting a job abroad, beaten up on asking for it back

Bareilly News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लिए रुपये, वापस मांगने पर पीटा

Fri, 27 Dec 2024 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Took money in the name of getting a job abroad, beaten up on asking for it back
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के कटरा चांद खां निवासी शुभम शर्मा ने दो आरोपियों पर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि नौकरी न लगने पर जब रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने पिटाई करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी परवेज, जमशेद सहित तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शुभम शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मो. परवेज से उसकी जान-पहचान थी। परवेज ने उसके साले अरविंद मिश्रा की नौकरी दुबई में लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये ले लिए। रुपये देने के करीब एक महीने बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो उसने रुपये वापस मांगे। 30 नवंबर 2024 को परवेज ने मिलने के लिए नवादा रोड बुलाया।
विज्ञापन

यहां उसका साथी जमशेद व तीन अन्य भी थे। सभी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से तलवार व चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed