{"_id":"6849ed6239bcc74ca90ba2cf","slug":"took-his-wife-to-saudi-arabia-and-harassed-her-demanded-rs-50-lakh-bareilly-news-c-4-lko1064-660137-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सऊदी अरब ले जाकर पत्नी का किया उत्पीड़न, मांगे 50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सऊदी अरब ले जाकर पत्नी का किया उत्पीड़न, मांगे 50 लाख रुपये
विज्ञापन
बरेली। शादी के एक साल बाद ही ससुराली दहेज में 50 लाख रुपये और फार्च्यूनर गाड़ी की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। पति साथ सऊदी अरब ले गया तो वहां भी उत्पीड़न किया। अब विवाहिता ने किला थाने में पति और सास-ससुर समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना किला के आनंद विहार निवासी निदा आरिफ ने बताया कि पिता मोहम्मद आसिफ ने उनकी शादी फरवरी 2024 में इज्जतनगर थाने के पीर बहोड़ा निवासी यूनुस के साथ की थी। पिता ने शादी में 40 लाख रुपये खर्च किए। कार खरीदने के लिए रुपये भी दिए, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराली 50 लाख रुपये और फार्च्यूनर गाड़ी की की मांग करने लगे। मार्च 2024 में पति उसको सऊदी अरब ले गया। वहां भी उसको प्रताड़ित किया।
नवंबर 2024 में वह सऊदी अरब से वापस लौटी। अप्रैल 2025 में उसे प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। ससुरालियों ने कोई मदद नहीं की। पति ने तीन तलाक की धमकी दी। पीड़िता ने पति मोहम्मद यूनूस, ससुर, मोहम्मद नबी, सास हसन बानो, आरिफ, नदीम, हनीन समेत हुस्न आरा, मोबीन खान, फरहा, शमा, अकरम के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। संवाद