फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Took dead body from Delhi Police posing as parents, sent four to jail

Bareilly News: माता-पिता बनकर दिल्ली पुलिस से ले लिया शव, चार को भेजा जेल

Thu, 06 Apr 2023 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 06 Apr 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Took dead body from Delhi Police posing as parents, sent four to jail
बरेली। रामगंगा नगर कॉलोनी से कथित तौर पर अगवा की गई लड़की की दिल्ली में मौत के बाद प्रेमी ने शव लेने को अपने माता-पिता व बहन-बहनोई को अभिभावक के तौर पर पेश कर दिया। अब हकीकत खुलने पर बिथरी पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है। प्रेमी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख की प्रधान पत्नी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

रामगंगा नगर कॉलोनी निवासी अलीशा को पड़ोसी युवक शिवा मई 2022 में ले गया था। तब घरवालों ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। बिथरी पुलिस तब से इन आरोपियों की तलाश कर रही थी। अब पुलिस ने शिवा के चार परिजनों को जेल भेजा है। इनमें शिवा के चाचा अलीगंज के सूदनपुर गांव निवासी भगवान दास, मां मीना देवी, बिशारतगंज के नंदगांव निवासी बहनोई रमेश और बहन आशा शामिल हैं। पुलिस को सूदनपुर की प्रधान मिथलेश पत्नी धर्मपाल और शिवा की तलाश है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि शिवा 11 माह पहले अलीना को हिमाचल भगा ले गया था। वहां उसका नाम अंशिका रखकर उससे शादी कर ली। कुछ दिन बाद अलीना की तबीयत खराब हो गई। शिवा उसे इलाज के लिए दिल्ली ले आया। 30 जुलाई 2022 को नई दिल्ली स्टेशन पर उतरते ही अलीना बेहोश हो गई। जीआरपी ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद डाक्टरों ने अलीना का कोई पहचान पत्र न होने पर शव शिवा को देने से मना कर दिया। कहा कि शव अलीना के माता-पिता को ही देंगे। शिवा ने जानकारी अपनी बहन आशा, बहनोई रमेश, मां मीना और चाचा भगवानदास को दी। सभी ने योजना बनाकर ग्राम प्रधान सूदनपुर मिथलेश कुमारी से बात की। शिवा ने अपनी मां मीना और चाचा भगवानदास का अलीना उर्फ अंशिका के माता-पिता होने का प्रमाणपत्र बनवा लिया। उसे दिल्ली अस्पताल में देकर शव ले लिया और उसका दिल्ली में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान के पति पर दर्ज हैं कई केस
बिथरी चैनपुर। थाना पुलिस ने जानकारी की तो पता लगा कि प्रधान मिथलेश के पति धर्मपाल क्यारा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। धर्मपाल सपा से कई साल तक जुड़े रहे। उनके खिलाफ अलीगंज थाने में कई केस दर्ज हैं। फिलहाल राजनीति से दूर हैं। बुधवार को पुलिस ने सूदनपुर गांव में प्रधान के घर दबिश दी तो पति-पत्नी दोनों ही भाग गए।

---
बिथरी पुलिस काफी समय से अलीना की तलाश कर रही थी। अब जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस से समन्वय करके कार्रवाई की गई है। बाकी आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed