{"_id":"58b484db4f1c1bbd56832456","slug":"today-will-strike-in-banks-private-khuleenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रहेगी बैंकों में हड़ताल, निजी खुलेेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रहेगी बैंकों में हड़ताल, निजी खुलेेंगे
बरेली।
Updated Tue, 28 Feb 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
Today will strike in banks, private Khuleenge
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर सार्वजनिक बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे, पर सभी निजी बैकों में सामान्य रूप से कामकाज होगा। देश व्यापी आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी यूनियन संगठनों ने बड़ौदा बैंक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी मांगें दोहराईं। सार्वजनिक बैंकों में भले ही हड़ताल रहे, लेकिन सभी निजी बैंक खुले रहेंगे।
एक दिवसीय हड़ताल सफल बनाने के लिए सोमवार शाम बैंक यूनियन नेताओं ने सिविल लाइंस स्थित बड़ौदा बैंक जोनल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया। संयोजक दिनेश सक्सेना ने कहा कि हठधर्मिता के चलते दस लाख कर्मी हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं। सक्सेना ने कहा कि एक दिवसीय हड़ताल में सभी सार्वजनिक बैंक कर्मचारी और अधिकारी भाग ले रहे हैं। लीड बैंक प्रबंधक ओपी वढ़ेरा ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा कर्मचारी विरोधी अपनाती रही है। अरविंद रस्तोगी, नीरज टंडन, संजीव मेहरोत्रा, पीपी सिंह, अरुण कुमार, राकेश शर्मा, अजीत माथुर आदि ने मंगलवार 28 फरवरी को प्रस्तावित हड़ताल सफल बनाने पर जोर दिया। उधर, एक्सिस बैंक प्रबंधक ने बताया कि मंगलवार को सामान्य रूप से कामकाज होगा।