फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Today will be the beginning of winter with the sun entering Dakshinayan

आज सूर्य के दक्षिणायन में प्रवेश के साथ होगा शीत ऋतु का आरंभ

Wed, 23 Sep 2020 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Today will be the beginning of winter with the sun entering Dakshinayan
rahu ketu - फोटो : rahu ketu

राहु और केतु के राशि परिवर्तन से कई राज्यों में आतंकी घटनाओं और उपद्रव की संभावना

विज्ञापन
बरेली। बुधवार को राहु और केतु का गोचर होने वाला है। इसी दिन राहु वक्री होकर मिथुन से वृषभ राशि में जाएगा और केतु धनु से वृश्चिक राशि में। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह ग्रह परिवर्तन देश के पश्चिमी राज्यों में उपद्रव और हिंसक घटनाओं का संकेत है। कुछ राज्यों में प्राकृतिक आपदा भी आ सकती है। राजनीतिक दलों के बीच टकराव बढ़ सकता है। बुधवार को ही सूर्य का दक्षिणायन में प्रवेश के साथ शीत ऋतु का प्रारंभ हो जाएगा।
राहु ग्रह सुबह 5:28 बजे वृष राशि में प्रवेश करेगा जबकि केतु का सुबह 7: 38 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश होगा। इन राशियों में ये दोनों ग्रह 12 अप्रैल 2022 तक रहेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ शंखधार के अनुसार प्रथम चंद्र अश्विन में पांच बृहस्पतिवार होने से देश के पश्चिमी भागों जैसे कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, और गुजरात में कई उपद्रव, आतंकी घटना, विस्फोट और दूसरी हिंसक घटनाएं घटित हो सकती हैं। कुछ प्रदेशों में वर्षा की कमी के साथ प्राकृतिक प्रकोप से जन और धन-संपदा को हानि संभावित है।
विज्ञापन

अश्विन अधिक मास में पांच शुक्रवार और पांच शनिवार होने से धन-संपदा का प्रसार और अपव्यय भी बढ़ेगा। राजनीतिक दलों के बीच टकराव और गतिरोध की स्थिति रह सकती है। किसी प्रदेश में सत्ता परिवर्तन उपद्रव और हिंसक घटनाएं भी होंगी। अतिवृष्टि और प्राकृतिक आपदाओं का परिणाम वस्तुओं में कमी और महंगाई के रूप में भी सामने आ सकता है। पंडित शंखधार के अनुसार राहु के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए सभी को सुंदरकांड, किष्किंधा कांड, भैरव, गणेश जी और भगवती काली की साधना शास्त्रोक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed