फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Today the house is scheduled to be out of the red

आज घर से निकले तो रंगे जाना तय है

Wed, 23 Mar 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 23 Mar 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Today the house is scheduled to be out of the red
होली हुड़दंग
समूचा शहर होली के रंग से सराबोर हो गया और अब बारी सबके रंगने की है। बुधवार को सुबह से शहर के हर गली-मुहल्ले में रंग पड़ना शुरू हो जाएगा और घर से निकलने वाले हर व्यक्ति का रंगा जाना तय है। शहर में पिचकारियां लेकर डटे हुरियारों ने किसी को भी बिना रंगे न छोड़ने का फैसला ले लिया है। मंगलवार को भी शहर के कई गली-मुहल्लों में रंग पड़ने लगा। कालीबाड़ी और गंगापुर इलाकों में हुरियारों की टोलियों ने राहगीरों को घेरकर रंगा। नेकपुर, मढ़ीनाथ और सुभाषनगर इलाके में भी रंग खेला जाने लगा।
विज्ञापन

वहीं, वमनपुरी से निकलने वाली रामबारात की तैयारी हो गई हैं। सुबह नौ बजे से शहर में रामबारात निकलेगी। इसमें हजारों लोग शामिल होंगे। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

श्रीरामलीला सभा वमनपुरी की ओर से इस बार श्रीराम बारात का यह 126 वां आयोजन होगा। 23 मार्च को सुबह रामबारात की शुरुआत वमनपुरी से होगी। रूट परंपरागत ही रहेगा। वमनपुरी से मलूकपुर, बिहारीपुर ढाल, कुतुबखाना, जिला अस्पताल रोड, कोतवाली, बरेली कालेज रोड, कालीबाड़ी, श्यामगंज, साहूगोपीनाथ कालेज, आलमगीरीगंज, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, साहूकारा, किला, सिटी सब्जी मंडी होती हुई वमनपुरी लौटकर संपन्न होगी। श्री रामलीला सभा वमनपुरी के महामंत्री राधाकृष्ण प्रह्लाद ने बताया कि रामबरात में भीड़ स्वत: ही जुटती है। आयोजन में तो सिर्फ राम-सीता-लक्ष्मण आदि के स्वरूपों का रथ और तीन-चार ट्रेक्टर-ट्राली होती हैं, जिन पर ड्रम में रंग होता है। रामबरात में शामिल हुर्रियारे गली-मोहल्लों में रंग खेलते हुए निकलते हैं इसलिए पुलिस-प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इसके लिए जिला अस्पताल ने कमर कसी है। इमरजेंसी में दो ईएमओ तैनात रहेंगे। इसके अलावा अन्य डॉक्टरों को फोन कर बुलाया जाएगा। मरीजाें के लिए 14 बेड का क्राइसिस वार्ड भी तैयार है। हालांकि शहर के डॉक्टराें ने अपील की है कि लोग होली के हुड़दंग में आपा बिल्कुल न खोएं। वाहन सावधानी से चलाएं। 
जिला अस्पताल में डॉक्टर व पैरामेडिकल टीम इमरजेंसी में तैनात रहेगी। किसी प्रकार की कोई समस्या होने पर एंबुलेंस के लिए 108 को कॉल किया जा सकता है। इसके अलावा अगर अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं हैं या फिर इलाज में लापरवाही बरती जाती है तो 18001801900 पर कॉल कर सकते हैं। सीएमएस डॉ. परवीन जहां का कहना है कि होली पर सबसे अधिक मामले रंग से नुकसान या फिर घायल के आते हैं। इसलिए ऐसे में होली खेलने वाले सावधान रहें। नशे में वाहन न चलाएं। 

- आज हाफ डे, होली पर नहीं खुलेगी ओपीडी
जिला अस्पताल में बुधवार को होलिका दहन पर ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेगी। गुरुवार को रंग खेलने वाले दिन ओपीडी पूरे समय बंद रहेगी। शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर अस्पताल सुबह 8 से 12 बजे तक ही खुलेगा। शनिवार को दो बजे तक ओपीडी खुलेगी। 
- इस करें कॉल 
एंबुलेंस- 108, 102
इमरजेंसी- 0581 557014
समस्या- 18001801900 निशुल्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed