{"_id":"d3908ffcc818943991642c44db30a8c8","slug":"today-may-bareilly-new-ssp-rk-bharadwaj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बरेली आ सकते हैं नए एसएसपी आरके भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बरेली आ सकते हैं नए एसएसपी आरके भारद्वाज
बरेली
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नए एसएसपी आरके भारद्वाज ने क हा कि फिलहाल तो वह वीआईपी ड्यूटी में वाराणसी आए हुए हैं। यहां से प्रधानमंत्री के लौटने के बाद शुक्रवार की शाम तक वह बरेली पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
एसपी रेलवे इलाहाबाद से स्थानांतरित होकर आ रहे नए एसएसपी बरेली आरके भारद्वाज एसपी जीआरपी मुरादाबाद भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरेली संवेदनशील शहरों की सूची में शामिल हैं। इसलिए कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। पुराने वारदातों का खुलासा करके लोगों में विश्वास बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।
ढाई साल की तैनाती का रिकार्ड बना गए
बरेली। अपने शालीन स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले डीआईजी आरकेएस राठौर बरेली रेंज में ढाई साल तैनात रहने का रिकार्ड बनाकर जा रहे हैं। 27 जुलाई 2013 को उन्होंने बरेली रेंज के डीआईजी का कार्यभार संभाला था। बृहस्पतिवार को करीब ढाई साल बाद उनका तबादला पीएसी हेड क्वाटर, लखनऊ हुआ है। इससे पहले प्रकाश सिंह 1980 से 38 तक करीब तीन साल डीआईजी बरेली रेंज रहे हैं। अक्तूबर 2016 में डीआईजी आरकेएस राठौर का रिटायरमेंट होना है। डीआईजी का कहना है कि उन्होंने खुद शासन से अनुरोध करके तबादला कराया है। उन्होंने कहा कि बरेली में उनका बहुत अच्छा समय गुजरा है। यहां के लोगों का उन्हें काफी प्यार मिला है।