फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Today is the title clash between Stadium Tigers and Royals

Bareilly News: स्टेडियम टाइगर्स और रॉयल्स के बीच खिताबी भिड़ंत आज

Tue, 03 Jun 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Today is the title clash between Stadium Tigers and Royals
स्टेडियम प्रीमियर क्रिकेट लीग में दो मुकाबले खेले गए
विज्ञापन


बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित स्टेडियम प्रीमियर क्रिकेट लीग में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। स्टेडियम टाइगर्स और स्टेडियम रॉयल्स ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्जकर फाइनल में प्रवेश किया।
पहला मुकाबला स्टेडियम रॉयल्स और स्टेडियम चैलेंजर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर स्टेडियम रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.5 ओवरों में मात्र 67 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। इसमें कप्तान विपिन कुमार ने सर्वाधिक 31 रनों की पारी खेली। स्टेडियम चैलेंजर्स के लिए अकबर ने चार, उमंग ने दो विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए चैलेंजर्स की पूरी टीम 13.2 ओवरों में मात्र 65 रनों पर ही ढेर हो गई। हर्ष ने 13 और जुनैद ने 12 रन बनाए।रॉयल्स की ओर से स्पर्श गंगवार और मयंक ने चार विकेट झटके। रोमांचक मुकाबले में रॉयल्स ने चैलेंजर्स को दो रन से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। शानदार गेंदबाजी के लिए रॉयल्स के स्पर्श गंगवार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच स्टेडियम टाइगर्स और स्टेडियम किंग्स के मध्य हुआ। इसमें स्टेडियम टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 143 रन बनाए। कप्तान कुशाग्र ने 66 रनों की पारी खेली। स्टेडियम किंग्स की ओर से सुमित ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग्स की पूरी टीम 133 रनों पर ऑलआउट हो गई। कप्तान सुमित ने 42 रन बनाए। टाइगर्स के लिए अमरदीप, विवान गंगवार, हिमांशु और आयुष ने दो-दो विकेट हासिल किए। स्टेडियम टाइगर्स ने 10 रन से मैच को अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया। 66 रनों की पारी खेलने के लिए कुशाग्र को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।


इससे पूर्व मैच का आगाज वरिष्ठ खिलाड़ी जगदीश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर मो. कमर, अमित कुमार यादव, मो. चमन, अनिल गिरी, अमन कुमार, मो. तबरेज, अब्दुल जिशान, नितेश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed