फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Today and humid .. Rain can be continuous for two days from tomorrow

आज और उमस.. कल से दो दिन तक लगातार हो सकती है बारिश

Mon, 31 Aug 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Today and humid .. Rain can be continuous for two days from tomorrow
demo photo - फोटो : demo photo

तेज हवाओं की दिशा बदलने से टिक नहीं पा रहे हैं बादल

विज्ञापन
बरेली। लगातार हवाओं की दिशा बदलने से पिछले दो हफ्तों के दौरान मौसम के मिजाज में स्थिरता नहीं रही। बादलों के मंडराने के बाद भी बारिश न होने से उमस झेलनी पड़ी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार को भी बादल छाएंगे मगर तेज बारिश की उम्मीद नहीं है। हालांकि मंगलवार से अगले दो दिन तक बादल मंडराने और हवा के भी स्थिर रहने से दिन भर हल्की या मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक हवाओं के लगातार दिशा बदलने से मंडराते बादलों को बरसने के लिए अनुकूल माहौल नहीं मिल रहा है। तेज हवाएं बादलों को टिकने ही नहीं दे रही हैं और इसी वजह से बारिश नहीं हो रही है। बीच-बीच में धूप खिलने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार की दोपहर या देर रात हवाओं की दिशा बदलने के बाद शहर में फिर निम्न वायुदाब बन सकता है जिसके बाद मंगलवार से बारिश शुरू होगी। हवाएं अगर स्थिर रहीं तो अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed