{"_id":"68741d0595a396dece0eaf65","slug":"to-avoid-any-problem-in-boating-the-depth-of-the-lake-will-be-equalized-bareilly-news-c-4-bly1015-681466-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बोटिंग में न आए दिक्कत, बराबर की जाएगी झील की गहराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बोटिंग में न आए दिक्कत, बराबर की जाएगी झील की गहराई
विज्ञापन
बरेली। आंवला तहसील क्षेत्र की लीलौर झील का रविवार को डीएम अविनाश सिंह ने निरीक्षण किया। यहां पर हो रहे झील के पुनरोद्धार के कार्य एवं पर्यावरणीय स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि झील की जमीन समतल नहीं है, कहीं गहराई अधिक है तो कहीं पर कम है। ऐसे में बोटिंग में दिक्कत आएगी। गहराई को बराबर करने के लिए उन्होंने सिंचाई विभाग को जिम्मेदारी दी है।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों को झील की सफाई, जल स्तर और झील की स्वच्छता बनाए रखने को कहा है। पानी का स्रोत ऐसा बनाएं कि पानी पर्याप्त मात्रा में झील में ही रहे। एसडीएम आंवला विदुषी सिंह से कहा कि झील को ऐसा आकर्षक बनाया जाए, जिससे कि दूर दराज से लोग यहां पर लोग यहां घूम सके और पर्यावरण को भी लाभ हो। बिजली अधिकारियों से डीएम ने कहा कि झील के किनारे बिजली संबंधी कार्य कराने से पहले बैरिकेडिंग कराई जाए, जिससे कि पशु या अन्य किसी को करंट न लग सके। इस मौके पर डीसी मनरेगा हबीब अंसारी भी थे। संवाद