{"_id":"65f2093dcf45b4fc0800a36d","slug":"tired-of-moneylenders-cement-businessman-commits-suicide-bareilly-news-c-4-noi1138-362338-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सूदखोरों से परेशान सीमेंट कारोबारी ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सूदखोरों से परेशान सीमेंट कारोबारी ने दे दी जान
विज्ञापन
बरेली। होली चौराहा निवासी सीमेंट कारोबारी मानस खंडेलवाल (38) ने सूदखोरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उनके भाई ने सूदखोरों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पंकज खंडेलवाल ने बताया कि उनके भाई मानस सीमेंट व ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते थे। चार साल से सूदखोरों ने उन्हें अपने चंगुल में फंसा लिया था। ये लोग उनकी जमीन और मकान पर गलत नजर रखे थे। वह उनके भाई को कॉल करके मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे व जान से मारने की धमकी देते थे। इससे परेशान होकर उनके भाई ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पंकज ने सूदखोरों के नाम-पते की जानकारी होने से इन्कार कर दिया। कहा कि बरेली के ही लोग हैं। आरोपी उनके भाई से सट्टा भी खिलवाते थे। उन्होंने मानस की पूरी प्राॅपर्टी बिकवा दी। वह उनके नाम-पते तलाश रहे हैं और पुलिस को बताकर रिपोर्ट कराएंगे। मानस के परिवार में पत्नी रितिका खंडेलवाल और दो बेटियां हैं।