फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Timetable released for six festival special trains via Bareilly

यूपी: बरेली होकर छह और त्योहार विशेष ट्रेनों का होगा संचालन, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Sun, 20 Sep 2026 11:27 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 20 Sep 2026 11:27 AM IST
सार

रेलवे ने बरेली होकर लंबी दूरी की छह और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। ये ट्रेनें अक्तूबर से दिसंबर तक चलेंगी। इनमें श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी, जम्मूतवी-वाराणसी और श्रीगंगा नगर-समस्तीपुर रूट की अप-डाउन ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन
Timetable released for six festival special trains via Bareilly
बरेली जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे ने बरेली होकर लंबी दूरी की छह और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। इससे पहले भी रेलवे अप-डाउन 18 विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर चुका है। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 04604 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी विशेष ट्रेन चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन से शाम 6:15 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 8:30 बजे बरेली आएगी और शाम 6:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

विज्ञापन
  • 04603 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन छह अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को वाराणसी से तड़के 4:30 बजे चलने के बाद दोपहर 1:33 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 4:30 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।
  • विज्ञापन
  • 04610 जम्मूतवी-वाराणसी विशेष ट्रेन एक अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को जम्मूतवी से तड़के 5:15 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 5:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 04609 वाराणसी-जम्मूतवी विशेष ट्रेन दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को वाराणसी से सुबह नौ बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 8:30 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।
  • 04731 श्रीगंगा नगर-समस्तीपुर विशेष ट्रेन 18 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को श्रीगंगा नगर से दोपहर 1:25 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 5:47 बजे बरेली आएगी और रात 11:15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
  •  04732 समस्तीपुर-श्रीगंगा नगर विशेष ट्रेन 20 अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से रात 12:45 बजे चलने के बाद शाम छह बजे बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर 12:20 बजे श्रीगंगा नगर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed