{"_id":"6afa1f8025fccd5ec50956bb","slug":"timetable-for-six-more-special-trains-released-bareilly-news-c-4-bly1015-1007863-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छह और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छह और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी
विज्ञापन
बरेली। त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रविवार को एक बार फिर से एक-एक फेरे के लिए छह विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। शुक्रवार और शनिवार को भी छह-छह विशेष गाड़ियों की समय सारिणी जारी की गई थी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05065 गोरखपुर-दिल्ली विशेष गाड़ी सोमवार को गोरखपुर से रात आठ बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:10 बजे बरेली आएगी और 10:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 05066 दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी मंगलवार को दिल्ली से दोपहर 1:10 बजे चलने के बाद शाम 5:55 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 4:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
05063 छपरा-आनंद विहार विशेष ट्रेन सोमवार को छपरा से रात नौ बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 11:52 बजे बरेली आएगी और अपराह्न 4:55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 05064 आनंद विहार-छपरा विशेष ट्रेन मंगलवार को आनंद विहार से रात 8:10 बजे चलने के बाद 1:40 बजे बरेली आएगी और अगले दिन अपराह्न 3:20 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
04644 लुधियाना-सहरसा विशेष गाड़ी रविवार रात 8:30 बजे लुधियाना से चलने के बाद अगले दिन सुबह 5:58 बजे बरेली आएगी और दूसरे दिन तड़के 3:20 बजे सहरसा पहुंचेगी। 04643 सहरसा-लुधियाना विशेष गाड़ी मंगलवार को सहरसा से सुबह 6:50 बजे चलने के बाद रात एक बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे लुधियाना पहुंचेगी।