{"_id":"6a0e100f4cc68711db0bab44","slug":"timetable-for-practical-exam-of-chemistry-subject-released-bareilly-news-c-4-bly1053-888127-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रसायन विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा की समय सारिणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रसायन विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा की समय सारिणी जारी
Thu, 21 May 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 21 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग ने बीएससी के चौथे और छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए रसायन विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथियां और समय सारणी घोषित कर दी है। वहीं, 28 मई को आयोजित होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा को ईद के अवकाश के कारण अब 29 को कर दिया गया है।
विभाग के प्रभारी प्रोफेसर एमबी कल्हांस की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह रसायन विज्ञान की परीक्षाएं 26 और 29 मई को आयोजित की जाएंगी। कॉलेज प्रशासन ने बैच के अनुसार अलग-अलग समय तय करने के साथ ही आंतरिक परीक्षकों की नियुक्ति भी की है।
शेड्यूल के मुताबिक, बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 26 मई को तीन अलग-अलग सत्रों में संपन्न होंगी। बीएससी छठे सेमेस्टर की मुख्य रसायन विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षाएं 28 मई को आयोजित की जानी थी, लेकिन ईद का अवकाश होने के कारण अब यह सभी परीक्षाएं पहले से तय समय पर ही 29 मई को आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
छठे सेमेस्टर के छात्रों को कुल चार सत्रों में विभाजित किया गया है। संबंधित सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राओं को अपने निर्धारित बैच, तिथि और समय के अनुसार प्रयोगशाला में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
-- -
चित्रकला की प्रयोगात्मक परीक्षा 30 को
बरेली। बरेली कॉलेज के चित्रकला (ललित कला) विभाग ने स्नातक स्तर की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। विभाग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, बीए द्वितीय सेमेस्टर, चतुर्थ सेमेस्टर और छठवें सेमेस्टर के सभी संस्थागत व बैक पेपर वाले विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 30 मई को आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षाएं निर्धारित तिथि पर सुबह सात बजे से चित्रकला विभाग में ही प्रारंभ होंगी। विभाग प्रभारी प्रोफेसर एबीएल लखटकिया ने सभी परीक्षार्थियों को निर्देशित किया है कि वे निश्चित समय पर अपने सत्रीय कार्य के साथ विभाग में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। संवाद
स्नातक और परास्नातक की मौखिक व प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 से
बरेली। बरेली कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए कॉलेज प्रशासन ने वर्ष 2026 की वार्षिक प्रणाली के तहत होने वाली विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय की ओर से जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, स्नातक और परास्नातक स्तर की वार्षिक प्रणालियों की सभी मौखिक और प्रयोगात्मक परीक्षाएं आगामी 25 मई से आयोजित की जाएंगी। बीए, बीएससी, एमए और एमएससी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं संबंधित विषयों के विभागों में कराई जाएंगी। परीक्षा शुरू होने का समय सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया है। संवाद