फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Timely cancer screening is essential, delaying it can be fatal.

Bareilly News: समय पर कैंसर की जांच जरूरी इसमें देरी जान पर पड़ रही भारी

Fri, 07 Nov 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Timely cancer screening is essential, delaying it can be fatal.
बरेली। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में अब कैंसर लाइलाज नहीं, पर समय पर इसकी पहचान जरूरी है। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि कैंसर जैसे संदिग्ध लक्षण दिखें तो तत्काल जांच कराना बेहद जरूरी है। शुरुआती चरण में रोग की पुष्टि होने पर इलाज शुरू हो जाए तो इससे निजात मुमकिन है। भोजीपुरा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पियूष कुमार के मुताबिक, कॉलेज में वर्ष 2007 में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित हुआ था। अब तक 35 हजार से ज्यादा कैंसर रोगियों का इलाज हो चुका है। यहां बरेली मंडल समेत उत्तराखंड और नेपाल के भी कैंसर पीड़ित इलाज के लिए पहुंचते हैं। आधुनिक चिकित्सा सुविधा के बावजूद लोगों में रेडियो और कीमोथेरेपी के प्रति भ्रांतियां हैं। दर्द बढ़ने पर पीड़ित इलाज के लिए पहुंचते हैं। आखिरी चरण में जीवन दांव पर होता है। जो समय पर इलाज कराते हैं, वह बच जाते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed