फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Time table of six more festival special trains via Bareilly released

Bareilly News: बरेली होते हुए छह और त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारणी जारी

Sat, 17 Aug 2024 06:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Time table of six more festival special trains via Bareilly released
बरेली। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ रेलवे ने बरेली होते हुए छह और त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारणी जारी की है। इससे पहले जैसलमेर-जोधपुर समेत छह त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारणी जारी किए जाने के साथ छह ट्रेनों के फेरों को भी बढ़ाया गया है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि रक्षाबंधन के बाद नवरात्र, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों के मद्देनजर कुछ और ट्रेनों की समय सारणी इसी माह जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

04022 आनंद विहार-सीतामढ़ी त्योहार विशेष ट्रेन 30 अक्तूबर तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को सुबह 11:40 बजे चलने के बाद पांच बजे बरेली आएगी। यहां से लखनऊ, रायबरेली, गाजीपुर, बलिया, छपरा, हाजीपुर मुजफ्फरपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 3:45 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। वापसी में 04021 सीतामढ़ी-आनंद विहार विशेष ट्रेन 31 अक्तूबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और शनिवार को सीतामढ़ी से शाम छह बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 1:32 बजे बरेली आएगी और शाम छह बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन

04032 आनंद विहार-सहरसा त्योहार विशेष ट्रेन 31 अक्तूबर तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को सुबह 5:15 बजे आनंद विहार से चलने के बाद 10:10 बजे बरेली आएगी। यहां से सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, रक्सौल, सीतामढ़ी होते हुए अगले दिन सुबह 10:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04031 सहरसा-आनंद विहार त्योहार विशेष ट्रेन 30 अक्तूबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और शनिवार को सहरसा से दोपहर 1:30 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 10 बजे बरेली आएगी और शाम 4:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 04498 आनंद विहार-बलिया त्योहार विशेष ट्रेन 24 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार से शाम 7:30 बजे चलने के बाद रात 12 बजे बरेली आएगी। यहां से लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी होते हुए अगले दिन दोपहर 1:30 बजे बलिया पहुंचेगी। वापसी में 04497 बलिया-आनंद विहार त्योहार विशेष ट्रेन 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को शाम 6:40 बजे बलिया से चलने के बाद अगले दिन सुबह 8:48 बजे बरेली आएगी और दोपहर 2:25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed