फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tight security in Bareilly over the ayodhya Ram Temple Inauguration

Ayodhya Ram Mandir: बरेली में गलियों से सोशल मीडिया तक पुलिस की निगरानी, भड़काऊ पोस्ट की तो होगी जेल

Mon, 22 Jan 2024 11:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Jan 2024 11:05 AM IST
सार

Bareilly News: प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जारी अलर्ट के बीच बरेली में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार रात में पुलिस अधिकारियों ने रूट मार्च पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है। 

विज्ञापन
Tight security in Bareilly over the ayodhya Ram Temple Inauguration
पुलिस अधिकारियों ने किया रूट मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर जारी अलर्ट के बीच बरेली में पुलिस की निगरानी जारी है। जिले में सेक्टर स्कीम लागू की गई है, इसमें पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जायजा लेंगे। इसमें 1500 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर शहर में मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर हवन, पूजन के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। कई जगह एलईडी लगाकर अयोध्या में हो रहे पूजन का सजीव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए पुलिस के स्तर से काफी बंदोबस्त किया गया है। तीन जोन में शहर को बांटकर मजिस्ट्रेट व सीओ स्तर के अधिकारी लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


आठ सेक्टर पर इंस्पेक्टर व उनके समकक्ष अधिकारी निगरानी संभालेंगे। साथ ही 40 सब सेक्टर बनाए गए हैं। जिले का करीब बीस फीसदी पुलिस स्टाफ अयोध्या भेजा गया है। इस लिहाज से देहात के कुछ थानों की पुलिस भी शहर में लगा दी गई है। घनी बस्तियों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी और कप्तान ने किया रूट मार्च
आईजी डॉ. राकेश सिंह, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी सिटी राहुल भाटी व सीओ तृतीय अनीता चौहान के साथ शहर के थानों की पुलिस ने चौकी चौराहा से रूट मार्च शुरू किया। पुलिस व पीएसी के साथ अधिकारी पटेल चौक, रोडवेज बस स्टैंड, श्यामगंज जैसे मिश्रित आबादी के इलाकों, मुख्य बाजार व भीड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन, व्यापारियों, दुकानदारों आदि से बात की।

मॉल से लेकर ढाबों तक का लिया जायजा
इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने टीम के साथ फीनिक्स मॉल में जाकर सुरक्षा का जायजा लिया। साथ ही सामान व संदिग्ध लोगों की चेकिंग की गई। पुलिस ने स्टेशन के साथ ही ढाबा, होटलों की चेकिंग की। एयरफोर्स स्टेशन से सटे मिश्रित आबादी के इलाकों में ड्रोन से जायजा लिया। 

भड़काऊ बयान या पोस्ट की तो जेल जाओगे
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है। भड़काऊ बयान देने या सामग्री पोस्ट करने वाले के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। कार्यक्रमों के आयोजकों को बता दिया गया है कि कानून व्यवस्था प्रभावित न होने पाए।

ट्रेनों और स्टेशनों के साथ ट्रैक की भी सुरक्षा बढ़ाई
अयोध्या में मंगलवार को श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान से पहले आरपीएफ और जीआरपी को अलर्ट जारी हुआ है। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों की 24 घंटे निगरानी के साथ अब रेलवे ट्रैक की निगरानी भी शुरू कर दी गई है। 16 जनवरी से ही जंक्शन समेत बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोगीपुरा स्टेशनों पर ट्रेनों में लगातार चेकिंग की जा रही है। 

रविवार को जंक्शन आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज सिंह, जीआरपी इंस्पेक्टर अजीत प्रताप सिंह, सिटी जीआरपी इंस्पेक्टर संजय कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेश मीणा ने रेल पटरियों पर गश्त की। आरपीएफ ने रेल पटरियों के आसपास बस्तियों और वहां के वाशिंदों के संबंध में ब्योरा भी जुटाया। आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट ऋषि पांडेय ने बताया कि एहतियात के तौर पर रेल ट्रैक के आस-पास बस्तियों और वहां के लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। आरपीएफ अलर्ट पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed