फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tight security for PM Modi roadshow even sewer lines searched in Bareilly

PM Modi in Bareilly: प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो को लेकर सुरक्षा ऐसी, सीवर लाइन तक खंगाल डाली

Thu, 25 Apr 2024 11:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Apr 2024 11:11 AM IST
सार

बरेली जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। रोड शो की सुरक्षा अभेद बनाने के लिए बिजली पोल, गैस पाइप लाइन, सीवर लाइन तक की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
tight security for PM Modi roadshow even sewer lines searched in Bareilly
रोड शो के रूट पर सीवर लाइन को किया गया चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार दो दिन कार्यक्रम होने से पुलिस-प्रशासन के अफसर खासे चौकन्ने हैं। दोनों कार्यक्रमों को सुरक्षा के नजरिये से अभेद बनाया गया है। खुफिया अमले को भी जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री जिले में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री भमोरा थाना क्षेत्र के आलमपुर में जनसभा तो शुक्रवार को शहर के राजेंद्रनगर में रोड शो करेंगे। इसके लिए बरेली जोन के नौ जिलों से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। 
विज्ञापन


डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों की लगी ड्यूटी 
एएसपी स्तर के अफसरों से लेकर कांस्टेबल व यातायात पुलिसकर्मी तक करीब डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों को बुलाया है। करीब डेढ़ हजार पुलिसकर्मी अलग-अलग प्वाइंट पर तैनात रहेंगे। पीएसी और होमगार्ड जवानों को भी लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों कार्यक्रमों में सुपर जोन, जोन व सेक्टर स्कीम के तहत अफसरों की तैनाती की गई है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी अपने लिंक अधिकारी के साथ संबंधित क्षेत्र में दी गई जिम्मेदारी निभाएंगे। डीएम रविंद्र कुमार व एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बुधवार को भी अफसरों की तैनाती की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। 

गैस पाइप लाइन तक की जांच
बरेली में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो की सुरक्षा अभेद बनाने के लिए यहां के बिजली पोल, गैस पाइप लाइन तक की जांच की जा रही है। निगरानी का आलम यह है कि जमीन के नीचे सीवर लाइन तक को चेक किया जा रहा है। 

स्वयंवर बरातघर से लेकर बलिदानी पंकज अरोड़ा स्तंभ तक सीवर लाइन को चेक किया जा रहा है। इसके लिए डिप को उठाकर अंदर पाइप डालकर पानी का प्रेशर छोड़ा जा रहा है, जिससे सीवर लाइन में कहीं कुछ होने की गुंजाइश खत्म की जा सके। छतों पर वॉच टावर बनाकर पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed