{"_id":"603cbf3be0f51c3c2b20fb27","slug":"tiger-dies-due-to-electric-current-in-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी में करंट लगने से बाघ की मौत, शिकारियों के तार बिछाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी में करंट लगने से बाघ की मौत, शिकारियों के तार बिछाने की आशंका
Mon, 01 Mar 2021 03:47 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 01 Mar 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
बाघ
लखीमपुर खीरी जिले के दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज की आंवला बीट से सटे डोहकरपुर गांव के पास करंट लगने से बाघ की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बाघ शिकारियों द्वारा बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं पास में एक जंगली सूअर का भी शव मिला है जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि बाघ जंगली सूअर का पीछा कर रहा था। खेत मे लगी बाड़ में हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आकर सूअर के साथ बाघ की भी मौत हुई है।
विज्ञापन