फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tiger

यूपी: घास काट रहे मजदूर पर झाड़ियों में छिपे बाघ ने किया हमला, हालत गंभीर

Sun, 15 Sep 2019 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 15 Sep 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
tiger
बाघ - फोटो : अमर उजाला
बरेली के माधोटांडा जंगल से सटे इलाके में शनिवार को मवेशियों के लिए घास काट रहे महाराजपुर गांव निवासी मजदूर मोहम्मद हनीफ पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ को देख कर लोगों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि लोगों के शोर-शराबा करने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया, लेकिन हमले में पंजा लगने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। 
विज्ञापन


घायल मोहम्मद हनीफ को चेहरे व सिर में चोट लगी है। ग्रामीणों की मदद से घायल को माधोटांडा सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। हमले की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

 माधोटांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महाराजपुर गांव का रहने वाला हनीफ(40) खेत में मजदूरी का काम करता है। शनिवार करीब पांच बजे वह जंगल की सीमा से सटे इलाके में मवेशियों के लिए घास काट रहा था। इसी बीच झाड़ियों में छिपे बाघ ने उसपर छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक बाघ को देख कर मजदूर के होश उड़ गए। जान बचाने के लिए उसने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे बाघ वहां से जंगल की ओर निकल गया। किसी तरह मजदूर आबादी क्षेत्र की ओर पहुंचा ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। आनन फानन में ग्रामीणों ने उसे माधोटांडा सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया।


अस्पताल के डॉक्टर विनीत यादव ने बताया कि पंजा लगने से मजदूर का चेहरा व सिर घायल हुआ है। उपचार किया जा रहा है। वहीं बराही रेंजर वजीर हसन ने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्टाफ को मौके पर भेजा गया है। मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed