{"_id":"5d3f2f5e8ebc3e6d2278370b","slug":"tiger-bareilly-news-bly370453121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघों के संरक्षण को ‘रन फार टाइगर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघों के संरक्षण को ‘रन फार टाइगर’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। विश्व बाघ दिवस पर टाइगर रिजर्व की ओर से सोमवार को सुबह छह बजे नेहरू पार्क से रन फॉर टाइगर का आयोजन किया गया। इसमें टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एच. राजा मोहन, डीएफओ नवीन खंडेलवाल आदि ने लोगों को वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के प्रति जागरुक किया। इसके बाद गांधी प्रेक्षागृह में गोष्ठी हुई, जिसमें एच. राजा मोहन ने कहा कि हालात बदलने के लिए जरूरी है कि लोग बाघों को अपना दुश्मन नहीं बल्कि दोस्त समझें। आबादी क्षेत्र में पहुंचने पर खुद की सुरक्षा करते हुए उन्हें भी सुरक्षित जगंल में भेजने का काम करें। डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने कहा कि वन्यजीवों का ध्यान रखना, उनकी सुरक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके अलावा प्रभागीय निदेशक संजीव कुमार ने भी अपने विचार रखें। इस मौके पर एसडीओ प्रवीण खरे, उमेश राय, टीएच खान आदि मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार ने किया।
माधोटांडा में मुस्ताफाबाद वन चौकी के डिप्टी रेंजर आरिफ जमाल के नेतृत्व में वनकर्मियों ने मुस्ताफाबाद स्थिति माध्यमिक विद्यायल में पौधरोपण किया। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर बिलाल मियां की ओर से फोटो प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन
माधोटांडा में मुस्ताफाबाद वन चौकी के डिप्टी रेंजर आरिफ जमाल के नेतृत्व में वनकर्मियों ने मुस्ताफाबाद स्थिति माध्यमिक विद्यायल में पौधरोपण किया। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर बिलाल मियां की ओर से फोटो प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन