फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thugs transferred Rs 68,991 by posing as relatives

Bareilly News: ठगों ने रिश्तेदार बनकर ट्रांसफर कराए 68,991 रुपये

Fri, 13 Dec 2024 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Thugs transferred Rs 68,991 by posing as relatives
बरेली। साइबर ठगों ने रिश्तेदार बनकर किला क्षेत्र के एक व्यक्ति से 68,991 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला तुलसीराम गली, साहूकारा निवासी अंकुश अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को उनके मोबाइल फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को उनका रिश्तेदार बताते हुए बातों में फंसा लिया। फिर उसने अपनी परेशानी बताई और अंकुश से अपने खाते में 68,991 रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में अंकुश को अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई है तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल नंबरों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन

जेल वार्डर को बेल्ट से पीटा, रुपये लूटकर भागे आरोपी
बरेली। केंद्रीय कारागार में तैनात जेल वार्डर की पिटाई कर लूटने का मामला सामने आया है। जेल वार्डर राजकुमार ने बताया कि वह जेल के नजदीक एक दुकान पर चाय पी रहा था। वहां राजेंद्र और उसके साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे। उन्होंने राजकुमार से गाली-गलौज शुरू कर दी। राजकुमार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने बेल्ट से उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोपी उसके 2,650 रुपये निकालकर भाग गए। जेल वार्डर में तीनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

ऑनलाइन सट्टे का स्क्रीनशॉट वायरल, आरोपी फरार

बरेली। शहर में सट्टे का धंधा पर्चियों के बजाय अब व्हाट्सएप के जरिये संचालित हो रहा है। इसी तरह सट्टा लगाने का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। एक आईडी से इसे बरेली पुलिस को एक्स पर टैग किया गया है। इसमें मढ़ीनाथ निवासी मंजीत यादव का नाम लेकर उसे सट्टा कराने वाले के तौर पर पेश किया गया है। सुभाषनगर पुलिस को मामले की जांच सौंपी गई है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी मंजीत के घर दबिश दी गई, पर वह फरार हो गया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


चार वाहन सीज, सात का चालान

बरेली। परिवहन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चार अनाधिकृत रूप से दौड़ रहे चार वाहनों को सीज कर दिया। इनमें एक वाहन ओवरलोडिंग में पकड़ा गया। सात वाहनों का चालान भी किया गया। शुक्रवार को मंडल के चारों जिलों में एक साथ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान परिवहन विभाग की टीमें स्कूलों में जाकर स्कूल वाहनों की फिटनेस की भी जांच करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed