फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thugs absconded with five AC and stabilizer, report filed

पांच एसी और स्टेबलाइजर लेकर फरार हुए ठग, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 25 Jun 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Thugs absconded with five AC and stabilizer, report filed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
बरेली। नए मकान के लिए पांच एसी और स्टेबलाइजर मंगाने के बाद ठग व्यापारी को बाउंस चेक देकर फरार हो गए। जिस मकान के पते पर डिलीवरी ली गई, वह भी किसी और का निकला। डीआईजी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र के तुलसीनगर में शेर अली गौंटिया निवासी जावेद अली का कूल क्राफ्ट नाम से इलेक्ट्रॉनिक गुड्स का शोरूम है। वह मूल रूप से संभल के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 11 जून को ग्रेटर ग्रीन पार्क निवासी दलजीत सिंह, उनका बेटा साहिल प्रीत सिंह और पत्नी दलजीत कौर ने शोरूम पहुंचकर राधा एन्क्लेव में अपने नए मकान के लिए पांच एसी और पांच स्टेबलाइजर का ऑर्डर दिया। व्यापारी ने बताए गए पते पर सामान की डिलीवरी करा दी। इसके साथ ही करीब 50 हजार का फिटिंग का सामान भी भेज दिया। डिलीवरी के वक्त तीनों ने पेपर पर साइन भी किए। भुगतान के नाम पर दलजीत ने 2.20 लाख रुपये का चेक भी दिया। 50 हजार रुपये नकद देने की बात कही। जावेद ने बताया कि चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। इसके बाद दलजीत से संपर्क करने की कोशिश की तो उनका नंबर बंद जाने लगा। आरोप है कि गलत जगह पर सामान मंगवाकर आरोपियों ने उनसे लाखों रुपये का सामान ठग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed