फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thrown out of home for dowry, husband marries second time, report filed on 12

Bareilly News: दहेज के लिए घर से निकाला, पति ने की दूसरी शादी, 12 पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 25 Feb 2025 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Thrown out of home for dowry, husband marries second time, report filed on 12
मीरगंज। दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने दूसरी शादी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता अन्नू देवी ने बताया कि उसकी शादी 2020 में 26 फरवरी को गांव परचवा निवासी महावीर के साथ हुई थी। छह माह पूर्व ससुराल वालों ने 15 लाख रुपये दहेज में मांगे थे। असमर्थता जताने पर पति महावीर, ससुर बाबूराम, चचिया ससुर कल्लू आदि ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि 21 नवंबर को उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

--
ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
फरीदपुर। कस्बे की एक महिला ने दहेज उत्पीड़न के लिए ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि चार वर्ष पूर्व 25 सितंबर को उसकी शादी खुदागंज थाना तिलहर जनपद शाहजहांपुर निवासी शरीफ अहमद के पुत्र कसीर के साथ हुई थी। वे दहेज में कार की मांग कर रहे थे। इसको लेकर वह उसे प्रताड़ित करने लगे। पिछले वर्ष 20 फरवरी को पति कसीर अहमद, शरीफ अहमद आदि ने पिटाई की थी। इसके बाद से वह मायके में है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर क्राइम रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed