फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three youths consumed poisonous substance, died during treatment

Bareilly News: तीन युवकों ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

Mon, 27 Oct 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Three youths consumed poisonous substance, died during treatment
नवाबगंज फोटो 1 मृतक आकाश का फाइल फोटो
नवाबगंज। थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर तीन युवकों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर आई पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं, पुलिस इसे गृह क्लेश से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के अभयराजपुर गांव के 24 वर्षीय आशीष कुमार अपने परिवार के साथ रहते थे। शनिवार को गृह क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें परिजनों ने बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान शनिवार को युवक की मौत हो गई। कस्बे के मोहल्ला राधा रानी काॅलोनी बहोरनगला रोड के पास रहने वाले 25 वर्षीय राजबीर सिंह उर्फ राजू ने परिवार के कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

तीसरे मामले में लावाखेड़ा तालिब हुसैन गांव निवासी 20 वर्षीय देवेंद्र कुमार ने शनिवार को पारिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। उनकी बरेली के निजी अस्पताल में रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि तीनों युवकों के शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

नवाबगंज फोटो 1 मृतक आकाश का फाइल फोटो

नवाबगंज फोटो 1 मृतक आकाश का फाइल फोटो

नवाबगंज फोटो 1 मृतक आकाश का फाइल फोटो

नवाबगंज फोटो 1 मृतक आकाश का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed