फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three years imprisonment to real brothers found guilty of murderous attack

Bareilly News: जानलेवा हमला करने के दोषी सगे भाइयों को तीन साल की कैद

Sat, 25 Jan 2025 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Three years imprisonment to real brothers found guilty of murderous attack
बरेली। जानलेवा हमला करने के दोषी दो सगे भाइयों को अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या आठ कुमार गौरव ने तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही, एक-एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


घटना शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जुआ जवाहरपुर में 12 नवंबर 2012 को हुई थी। पीड़ित राजू ने पुलिस को बताया था कि गांव के रामपाल, गणेश, लालाराम और मुरारी ने मजदूरी की धनराशि को लेकर उसे लाठी-डंडों से पीट दिया। बचाने आई उसकी पत्नी ननकिया को भी आरोपियों ने पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। सुनवाई के दौरान मुरारी और लालाराम की मौत हो गई थी। न्यायालय ने दोनों की पत्रावली को अलग कर दिया। अभियोजन की ओर से नौ गवाह पेश किए। न्यायालय ने रामपाल और उसके भाई गणेश को दोषी पाते हुए तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed