Railways: बरेली-कासगंज रूट पर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक, बदायूं-कासगंज के बीच तीन ट्रेनें निरस्त
शुक्रवार सुबह 9:40 से दोपहर 13:15 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान काशीपुर-कासगंज के बीच चलने वाली ट्रेन काशीपुर से बदायूं तक जाएगी। बदायूं से कासगंज के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के बरेली-कासगंज रूट पर शुक्रवार को पांच घंटे मेगा ब्लॉक रहेगा। इसके कारण तीन ट्रेनें बदायूं-कासगंज के बीच निरस्त रहेंगी। बदायूं-उझानी रेलखंड के समपार संख्या 280 पर अंडरपास निर्माण के लिए यह ब्लॉक लिया जा रहा है।
शुक्रवार सुबह 9:40 से दोपहर 13:15 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान काशीपुर-कासगंज के बीच चलने वाली ट्रेन काशीपुर से बदायूं तक जाएगी। बदायूं से कासगंज के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। कासगंज से काशीपुर के बीच चलने वाली ट्रेन बदायूं से काशीपुर के लिए चलेगी। यह ट्रेन कासगंज से बदायूं के बीच निरस्त रहेगी।
कासगंज से बरेली सिटी के बीच चलने वाली ट्रेन शुक्रवार को बदायूं से बरेली सिटी के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन भी कासगंज से बदायूं के बीच निरस्त रहेगी। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे के बाद ट्रेनों का संचालन समान्य हो जाएगा।
कोहरा खत्म, फिर देरी से पहुंचीं 13 ट्रेनें
कोहरा खत्म होने के बावजूद ट्रेनों की लेटलटीफी खत्म नहीं हो रही है। जंक्शन पर पिछले चौबीस घंटे में 13 ट्रेनें देरी से पहुंची। दून एक्सप्रेस (13009) साढ़े तीन घंटे, हिमगिरि एक्सप्रेस (12331) पौने दो घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस (12007) पौने तीन घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस (14511) साढ़े तीन घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस (15273) डेढ़ घंटे, सुहेलदेव सुपरफास्ट (22419) एक घंटे देर से पहुंची।
सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस (14604) दो घंटे, बरेली एक्सप्रेस (14307) सवा दो घंटे, अर्चना एक्सप्रेस (12356) डेढ़ घंटे, गंगा-सतलुज एक्सप्रेस (13308) चार घंटे, अवध-असम एक्सप्रेस (15909) तीन घंटे दस मिनट, जननायक एक्सप्रेस (15212) एक घंटे 35 मिनट, अवध-असम एक्सप्रेस (15910) तीन घंटे 15 मिनट देरी से आईं।
इन ट्रेनों के रूट बदले
काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस 12210/12209 का संचालन पांच जून 2023 से बदले हुए रूट और नई समय सारिणी के अनुसार किया जाएगा। बृहस्पतिवार को रेलवे प्रशासन ने ट्रेन का रूट और नई समय सारिणी जारी कर दी है।
वहीं, 12209 गरीब रथ एक्सप्रेस छह जून को कानपुर सेंट्रल से सुबह 6.10 बजे चलेगी। लखनऊ जंक्शन 8:05, शाहजहांपुर 10:27, बरेली जंक्शन 11:35, रामपुर 1:10, बिलासपुर रोड 1:34 बजे, रुद्रपुर सिटी 1:52, लालकुआं 2:40 और हल्द्वानी से 3:20 बजे प्रस्थान कर 3:40 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। अब तक यह ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा जंक्शन, इज्जतनगर और बरेली सिटी के रास्ते से जाती थी।