फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three students of Rampur were beaten for not raising religious slogans

Bareilly News: धार्मिक नारा नहीं लगाया तो रामपुर के तीन छात्रों को पीटा

Mon, 14 Jul 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Three students of Rampur were beaten for not raising religious slogans
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। एएनए कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के दो छात्रों में कुछ दिन से चल रही तनातनी शनिवार को मारपीट व हंगामे में बदल गई। छात्रों के एक गुट ने कॉलेज गेट पर रामपुर के तीन छात्रों की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि जबरन धार्मिक नारा लगवाने के लिए ऐसा किया गया। एसएसपी से शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

रामपुर के थाना शहजाद नगर के गांव दुर्ग नगला निवासी बीएससी नर्सिंग तीसरे वर्ष के छात्र फैसल, अरकान और कमल दिवाकर रामपुर से कॉलेज आते हैं। बताते हैं कि किसी छात्रा से बात करने लेकर फैसल की बरेली शहर निवासी सहपाठी नितिन से तनातनी चल रही थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को देख लेने की चेतावनी दी थी। शनिवार को जब फैसल और उसके दोनों साथी कॉलेज के गेट पर पहुंचे तो पहले से मौजूद नितिन और उसके 15 साथियों ने डंडे, लोहे की रॉड से पीटकर उन्हें घायल कर दिया। फिर आरोपी छात्र अपने वाहनों से भाग गए। फैसल ने घर पर कॉल करके सूचना की।
विज्ञापन

देर शाम परिजनों के साथ पहुंचे फैसल के भाई अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ ने सूचना दी तो पुलिस तीनों घायलों को थाने ले गई। आरिफ के मुताबिक, उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। तब उन्होंने एसएसपी अनुराग आर्य को कॉल कर शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने नितिन, विकेश, अमन राठौर, अमन त्यागी, चंद्रशेखर और नितिन के भाई समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए रविवार को जिला अस्पताल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
छात्रा से बातचीत पर थी तनातनी, गाली-गलौज की ऑडियो वायरल
इस घटना में फैसल पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया कि नितिन व उसके साथियों ने उनसे जबरन अपने धर्म का नारा लगवाने का दबाव डाला था। नितिन और फैसल के बीच बातचीत का ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें इस तरह का जिक्र आ रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक छात्रा से बातचीत को लेकर नितिन व फैसल के बीच तनाव बढ़ा था। इसका नतीजा मारपीट के रूप में सामने आया।
प्राचार्य पर नजरअंदाज करने का आरोप
फैसल के भाई आरिफ ने आरोप लगाया कि कॉलेज की प्राचार्य को दोनों छात्रों के बीच विवाद की जानकारी थी, पर उनके स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे बात बढ़ी। दो दिन पहले फैसल की शिकायत पर प्राचार्य ने नितिन को डांटकर ठीक से पढ़ाई करने के लिए कहा था। शिकायत से बौखलाकर शुक्रवार को नितिन ने फैसल को कॉल कर दी। फैसल के मुताबिक छुट्टी के बाद नितिन और उसके कॉलेज व बाहर से बुलाए गए साथी कॉलेज गेट पर इकट्ठे हो गए। फैसल को भनक लगी कि बाहर निकलने पर उसे घेरा जा सकता है तो उसने दोबारा प्राचार्य को नितिन की योजना के बारे में बताया था। आरोप है प्राचार्य ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया।

कॉलेज से कोई लेना-देना नहीं : आनंद
कॉलेज के चेयरमैन संजय आनंद ने बताया कि यह विवाद एक छात्रा और दो छात्रों के बीच का है। कॉलेज प्रशासन से इसका कोई मतलब नहीं है। मारपीट भी कॉलेज के बाहर ही हुई है। इसमें कॉलेज प्रशासन की कोई लापरवाही भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed